{"_id":"5b44f3be4f1c1b95288b5cab","slug":"delhi-high-court-says-no-affiliation-with-fiitjee-and-iit-delhi-with-delhi-metro","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिटजी और आईआईटी दिल्ली से कोई संबंध नहीं, सुनिश्चित करे डीएमआरसी : हाईकोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिटजी और आईआईटी दिल्ली से कोई संबंध नहीं, सुनिश्चित करे डीएमआरसी : हाईकोर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
delhi metro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) को आदेश दिया कि दक्षिण दिल्ली के मेट्रो स्टेशन पर फिटजी और आईआईटी दिल्ली के बीच कोई संबंध नहीं होने की सूचना पट लगवाए ताकि गलतफहमी से लोगों को बचाया जा सके।
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति विभू बाखरू ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि डीएमआरसी अपने मेट्रो स्टेशनों पर यह सूचना पट जल्द लगवाए, जिसमें साफ हो सके कि फिटजी कोचिंग सेंटर का आईआईटी दिल्ली से कोई लेनादेना नहीं है। इस संबंध में दायर याचिका में मांग की गई थी फिटजी का नाम मेट्रो स्टेशन के नाम से जोड़कर दिखाने से आईआईटी की साख प्रभावित हो रही है, लिहाजा फिटजी का नाम मेट्रो स्टेशन से हटाया जाए।
विज्ञापन
कोर्ट ने स्टेशन का नाम फिटजी आईआईटी रखने पर फटकार लगाते हुए कहा कि इस संबंध में डीएमआरसी द्वारा पहले कोई कदम क्यों नहीं उठाया गया। कोर्ट ने कहा इस स्टेशन के लिए टेंडर प्रक्रिया के समय यह तय होना चाहिए कि फिटजी का आईआईटी दिल्ली से कोई संबंध नहीं है। साउथ दिल्ली के इस स्टेशन का नाम फिटजी आईआईटी है। कोर्ट ने यह भी साफ कर दिया कि किसी भी गलत तरीके से को-ब्रांडिग के जरिए गलत प्रजेंटेशन नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
वहीं, डीएमआरसी ने दलील दी कि टेंडर का विज्ञापन देने का काम एक विज्ञापन फर्म को दिया गया था। इसपर कोर्ट ने कहा कि को-ब्रांडिंग का करने का अधिकार तो डीएमआरसी के पास ही था। हालांकि कोर्ट के आदेशानुसार डीएमआरसी ने मेट्रो स्टेशन फिटजी और आईआईटी दिल्ली के बीच कोई संबंध न होने की सूचना लगाने की बात स्वीकार कर ली।