{"_id":"5bf3eab9bdec22696469c742","slug":"delhi-high-court-reserves-order-on-a-plea-seeking-re-election-of-delhi-university-students-union","type":"story","status":"publish","title_hn":"DUSU के पूर्व अध्यक्ष अंकिव बसोया पर केस दर्ज, फिर से चुनाव कराने पर हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DUSU के पूर्व अध्यक्ष अंकिव बसोया पर केस दर्ज, फिर से चुनाव कराने पर हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 20 Nov 2018 04:36 PM IST
विज्ञापन
ABVP president Ankiv basoya
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी डिग्री विवाद में घिरे दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष अंकिव बसोया के खिलाफ आज मौरिस नगर पुलिस स्टेशन में कई धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। यह केस दिल्ली विश्वविद्यालय के बुद्धिस्ट स्टडी के विभागाध्यक्ष केटीएस सराव ने दर्ज कराई है।
इससे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय में फिर से छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने आज फैसला सुरक्षित रख लिया। इससे चुनाव को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
इससे पहले एनएसयूआई ने दिल्ली विश्वविद्यालय से नए चुनाव कराने या अध्यक्ष पद चुनाव में रनर अप रहे एनएसयूआई छात्र शनि चिल्लर को अध्यक्ष बनने की मांग की थी। संगठन ने अपनी मांगों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा था।
जबकि आइसा ने अंकिव बसोया पर जालसाजी का मुकदमा करने और जेल भेजने की मांग की थी। आइसा नेता कंवलप्रीत कौर ने कहा था कि यह मामला सिर्फ चुनाव तक सीमित नहीं है। अंकिव बसोया की डिग्री जाली थी, इस तरह उसके ऊपर जालसाजी का मुकदमा चलाया जाना चाहिए और उसे जेल भेजना चाहिए।
विज्ञापन
Case registered against Ankiv Basoiya (ex DUSU President) under Sections 420, 468 & 471 of IPC at Morris Nagar police station for submitting fake certificates in Delhi University. The complaint was filed by KTS Sarao, head of the department of Buddhist Studies in Delhi University
— ANI (@ANI) November 20, 2018विज्ञापन
इससे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय में फिर से छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने आज फैसला सुरक्षित रख लिया। इससे चुनाव को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
Delhi High Court reserves order on a plea seeking re-election of Delhi University Students' Union (DUSU) claiming that the DUSU chief had used "fake certificate" in securing admission in the University.
— ANI (@ANI) November 20, 2018