फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi High Court extends interim bail of businessman Amit Arora in Delhi liquor scam case

दिल्ली शराब घोटाला: हाईकोर्ट ने कारोबारी की अंतरिम जमान पांच दिन बढ़ाई,  पत्नी की सर्जरी को लेकर की थी मांग

Wed, 19 Jun 2024 10:47 PM IST
श्याम जी. पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Wed, 19 Jun 2024 10:47 PM IST
सार

दिल्ली शराब घोटाले के मामले में व्यवसायी अमित अरोड़ा की अंतरिम जमानत हाईकोर्ट ने बढ़ा दी है। उन्होंने अपनी पत्नी की चिकित्सा स्थिति के आधार पर अंतरिम जमानत बढ़ाने की मांग की थी, जिनकी सर्जरी हुई है।

विज्ञापन
Delhi High Court extends interim bail of businessman Amit Arora in Delhi liquor scam case
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली हाईकोर्ट ने कथित उत्पाद शुल्क नीति घोटाले से संबंधित धन शोधन मामले में व्यवसायी अमित अरोड़ा को दी गई अंतरिम जमानत बुधवार को पांच दिन के लिए बढ़ा दी। हाईकोर्ट ने गुरुग्राम स्थित बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अरोड़ा की याचिका पर सुनवाई की, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी की चिकित्सा स्थिति के आधार पर अंतरिम जमानत बढ़ाने की मांग की थी, जिनकी सर्जरी हुई है।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति सुधीर कुमार जैन ने यह कहते हुए आवेदन का निपटारा कर दिया कि याचिकाकर्ता को यहां एक ट्रायल कोर्ट ने छह जून को दो सप्ताह के लिए राहत दी थी और अंतरिम जमानत के विस्तार की मांग के लिए उसे पांच दिनों के भीतर उसी अदालत से संपर्क करना होगा। हाईकोर्ट ने कहा कि तब तक अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाई जाती है।
विज्ञापन


अरोड़ा का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता विकास पाहवा ने प्रस्तुत किया कि ट्रायल कोर्ट ने उनके मुवक्किल को इस शर्त पर दो सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत दी थी कि वह आगे विस्तार की मांग नहीं करेगा। चूंकि ट्रायल कोर्ट ने पहले ही अंतरिम जमानत नहीं बढ़ाने के अपने मन का खुलासा कर दिया था, इसलिए उन्होंने 6 जून के आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाहवा ने कहा कि अरोड़ा की पत्नी अस्पताल में थीं और उन्हें सुबह मस्तिष्क आघात हुआ। प्रवर्तन निदेशालय के वकील ने कहा कि अरोड़ा को ट्रायल कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी थी और अब उन्हें विस्तार के लिए उसी अदालत से संपर्क करना चाहिए। हाईकोर्ट ने आदेश सुनाते हुए संबंधित ट्रायल कोर्ट को 6 जून के आदेश में की गई किसी भी टिप्पणी से स्वतंत्र विस्तार याचिका पर निर्णय लेने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed