Satyendar Jain: सत्येंद्र जैन को बड़ा झटका, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
दिल्ली के पूर्व कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने जैन की जमानत याचिका खारिज कर दी है। ईडी ने उन्हें 30 मई को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था।
विस्तार
Delhi High Court dismisses bail plea of Delhi's former cabinet minister Satyendar Jain in the money laundering case
— ANI (@ANI) April 6, 2023
The court also dismisses the bail pleas of co-accused Vaibhav Jain and Ankush Jain in the case.
He was arrested by the Enforcement Directorate in the case on May… pic.twitter.com/Cc8uMBEApK
मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रहा है। सत्येंद्र जैन को एजेंसी ने साल 2022 में मई में गिरफ्तार किया था। तब से जैन जेल में ही हैं। जैन पर कथित तौर पर उनसे जुड़ी चार कंपनियों के जरिये धन शोधन करने का आरोप लगा है।
उच्च न्यायालय ने ईडी और आप नेता के वकील की दलीलें सुनने के बाद 21 मार्च को जमानत याचिका पर आदेश सुरक्षित रख लिया था।