फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi high court ask medical reports of honey singh for exemption from court appearance his wife has file domestic violence case against him

दिल्ली हाईकोर्ट का फरमान: हनी सिंह जमा कराएं मेडिकल रिपोर्ट, अदालत से ऊपर कोई नहीं

Sat, 28 Aug 2021 01:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 28 Aug 2021 01:25 PM IST
सार

उनकी इस दलील पर अदालत ने सख्त रवैया अपनाते हुए कहा कि अदालत से ऊपर कोई नहीं है और उन्हें अपनी मेडिकल रिपोर्ट और आईटीआर अदालत में जमा करानी होगी।

विज्ञापन
Delhi high court ask medical reports of honey singh for exemption from court appearance his wife has file domestic violence case against him
हनी सिंह - फोटो : Instagram

विस्तार

मशहूर गायक यो-यो हनी सिंह ने शनिवार को दिल्ली हाईकोर्ट से सुनवाई के दौरान निजी तौर पर उपस्थित हो पाने में असमर्थता जताते हुए आज के लिए रियायत मांगी थी। उनके वकील ने अदालत को बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है जिसके चलते वह अदालत में पेश नहीं हो सकते। वकील ने ये आश्वासन भी दिया कि अगली सुनवाई में वह जरूर कोर्ट में हाजिर होंगे।

विज्ञापन


उनकी इस दलील पर अदालत ने सख्त रवैया अपनाते हुए कहा कि अदालत से ऊपर कोई नहीं है और उन्हें अपनी मेडिकल रिपोर्ट और आईटीआर अदालत में जमा करानी होगी। दरअसल हनी सिंह की पत्नी ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


हनी सिंह की पत्नी ने लगाए घरेलू हिंसा के आरोप
शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने हनी सिंह पर शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और आथिक हिंसा का आरोप लगाया है। हनी सिंह के साथ-साथ शलिनी ने उनके मां-पिता और बहन पर भी गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने हनी सिंह पर ‘द प्रोटेक्शन ऑफ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट' के तहत याचिका दायर की है। ये याचिका तीस हजारी कोर्ट में दाखिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में याचिका हुई दायर
शालिनी तलवार की ये याचिका तीज हजारी कोर्ट की मजिस्ट्रेट तानिया सिंह के सामने पेश की गई। वकील संदीप कपूर, अपूर्वा पांडे और जीजी कश्यप ने शालिनी तलवार की ओर से याचिका मजिस्ट्रेट के सामने रखी। हनी सिंह के खिलाफ कोर्ट ने एक नोटिस जारी किया और उन्हें 28 अगस्त से पहले इस पर रिप्लाई करने के लिए कहा था। कोर्ट ने स्त्रीधन को न छेड़ने पर भी हनी सिंह पर रोक लगाई है।


20 साल की दोस्ती को बदला प्यार में
हनी सिंह और शालिनी तलवार ने 20 साल की दोस्ती को प्यार में बदला था। इन दोनों ने साल 2011 में शादी की थी। हालांकि इन दोनों की शादी के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। बीच में हनी सिंह का नाम डियाना उप्पल से भी जुड़ा था, लेकिन इनके रिश्ते पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed