फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi high court ask delhi government Breath analyser test allowed, why not reconsider order banning hookah in public places

दिल्ली हाईकोर्ट ने पूछा: अगर ब्रेथ एनलाइजर के इस्तेमाल की अनुमति है तो हरबल हुक्का पर बैन क्यों

Fri, 17 Sep 2021 05:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 17 Sep 2021 05:06 PM IST
सार

पांच रेस्टोरेंट व बार द्वारा डाली गई अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए अदालत ने कहा कि, हरबल हुक्का पर बैन पर दोबारा विचार करना चाहिए जब दिल्ली पुलिस ने भी ब्रेथ एनलाइजर टेस्ट शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Delhi high court ask delhi government Breath analyser test allowed, why not reconsider order banning hookah in public places
फाइल फोटो - फोटो : hookah bar

विस्तार

दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए सार्वजनिक स्थानों पर हरबल हुक्का के सेवन पर लगाई गई रोक को लेकर केजरीवाल सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पांच अलग-अलग रेस्टोरेंट और बार की ओर से दायर याचिक पर सुनवाई करते हुए अदालत ने सरकार से पूछा कि जब ब्रेथ एनलाइजर मशीन से टेस्ट की अनुमति है तो हरबल हुक्का के सेवन की अनुमति क्यों नहीं है।

विज्ञापन


अदालत के निर्देश पर दिल्ली सरकार के वकील ने वकील ने समय मांगा है कि आखिर तीन अगस्त 2020 का आदेश लागू क्यों नहीं हुआ, जब ब्रेथ एनलाइजर टेस्ट की इजाजत है तो हरबल हुक्का की क्यों नहीं। जस्टिस रेखा पल्ली ने कहा उम्मीद है कि डीडीएमए जल्द ही इस बारे में कोई जरूरी कदम उठाएगा। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले की सुनवाई के लिए 30 सितंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन


अदालत ने कहा कि हुक्का पर बैन पर दोबारा विचार करना चाहिए जब दिल्ली पुलिस ने भी ब्रेथ एनलाइजर टेस्ट शुरू कर दिया है। हरबल हुक्का से बैन हटाने की इजाजत मांगने वाले याचिकाकर्ता हैं- ब्रेथ फाइन लाउंज एंड बार, टीओएस, आर हाई स्पीडबार एंड लाउंज, वरांदा मूनशाइन और सिक्स्थ एंपीरीका लाउंज। ये सभी पंजाबी बाग में स्थित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन याचिकाकर्ताओं का कहना है कि हरबल हुक्का बार के लिए किसी लाइसेंस की जरूरत नहीं होती है क्योंकि इनमें बिल्कुल भी तंबाकू नहीं होता। इसके बाद भी पुलिस रेड हो रही, सामान जब्त किए जा रहे हैं और चालान जारी हो रहा है।


याचिकाकर्ताओं ने ये भी कहा है कि वह अपने रेस्टोरेंट में सिंगल हुक्का प्रदान कर रहे हैं न कि शेयरिंग वाला और सिर्फ 5-10 प्रतिशत लोग ही हुक्का का सेवन करना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed