फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi health minister satyendra jain admitted in rajiv gandhi hospital complaints of fever and respiration problem covid 19 test done report awaited all update

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, हालत स्थिर

Tue, 16 Jun 2020 01:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 16 Jun 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
Delhi health minister satyendra jain admitted in rajiv gandhi hospital complaints of fever and respiration problem covid 19 test done report awaited all update
सत्येंद्र जैन - फोटो : एएनआई

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। बता दें कि बीती रात तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें राजीव गांधी सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें बुखार और सांस लेने में भी तकलीफ थी, हालांकि इस वक्त उनकी हालत स्थिर है। लेकिन उन्हें अब भी बुखार है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीते दो-तीन दिन से उनकी तबीयत ख्रराब थी और तकलीफ बढ़ने पर उन्हें राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी कोरोना जांच भी कराई गई जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सत्येंद्र जैन ने ट्वीट कर बताया है कि, तेज बुखार और ऑक्सीजन के स्तर में गिरावट के चलते मैं बीती रात राजीव गांधी सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में भर्ती हुआ हूं। मैं आप लोगों को अपने विषय में अपडेट करता रहूंगा।

राजीव गांधी अस्पातल की ओर से सत्येंद्र जैन को लेकर सुबह बयान आया था कि, स्वास्थ्य मंत्री का सैंपल ले लिया है, अस्पताल में ही जांच की सुविधा है। अभी उनकी हालत स्थिर है और कोरोना के लक्षण मानकर चल रहे हैं। रिपोर्ट आते ही आगे का ट्रीटमेंट शुरू होगा। सत्येंद्र जैन ऑक्सीजन बेड पर हैं क्योंकि उन्हें बीच-बीच में इसकी जरूरत पड़ रही है।


रविवार को हुए थे गृहमंत्री की बैठक में शामिल
जैसा कि जानकारी मिली है कि सत्येंद्र जैन की तबीयत बीते दो-तीन दिन से खराब है तो ऐसे में अगर उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आती तो यह बेहद चिंता का विषय होता। रविवार को ही वह गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बुलाई बैठक में गए थे और तमाम लोगों के संपर्क में आए थे। इस बैठक में केजरीवाल से लेकर अमित शाह, अनिल बैजल व तमाम अधिकारी भी मौजूद थे।


केजरीवाल ने की ठीक होने की कामना
स्वास्थ्य मंत्री के बीमार होने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है कि, 'अपनी सेहत का ख्याल किए बिना आप रात दिन 24 घंटे जनता की सेवा में लगे रहे। अपना ख्याल रखें और जल्द स्वस्थ हों।'
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed