फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi health minister satyendra jain administered plasma therapy no fever in icu stable condition all update

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की हुई प्लाज्मा थेरेपी, अब नहीं है बुखार, हालत स्थिर

Sat, 20 Jun 2020 10:31 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 20 Jun 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
delhi health minister satyendra jain administered plasma therapy no fever in icu stable condition all update
Delhi Health Minister Satyendar Jain - फोटो : ANI
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की प्लाज्मा थेरेपी की गई है। इसके बाद से अब उन्हें बुखार नहीं है। डॉक्टरों का कहना है कि अगले 24 घंटे तक उन्हें आईसीयू में रखा जाएगा और उनकी तबीयत मॉनीटर की जाएगी। यह जानकारी सत्येंद्र जैन के दफ्तर से जारी की गई है। गौरतलब है कि शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने के बाद जैन को राजीव गांधी अस्पताल से मैक्स साकेत में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


मैक्स साकेत के डॉ. संदीप बुद्धिराजा की निगरानी में सत्येंद्र जैन का ट्रीटमेंट चल रहा है। अभी अस्पताल स्टाफ समय-समय पर खाना दे रहा है। सेहत में सुधार होने के बाद वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन




शुक्रवार को मैक्स अस्पताल में किया गया भर्ती 
दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की हालत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई,जिसके बाद उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने के बाद उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर आईसीयू में रखा गया है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की बुधवार को कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तेज बुखार, सांस लेने में परेशानी के बाद उन्हें सोमवार रात को पूर्वी दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

गुरुवार तक उनकी हालत स्थिर थी। डॉक्टरों के मुताबिक,उन्हें शुरूआत से ही सांस लेने में कुछ परेशानी हो रही थी। शुक्रवार शाम को सत्येंद्र जैन की तबीयत अचानक बिगड़ गई। निमोनिया के कारण फेफड़ों में संक्रमण बढ़ गया था। लगातार उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया, लेकिन हालत में ज्यादा सुधार नहीं हो रहा था। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने प्लाज्मा थेरेपी के लिए उन्हें साकेत के मैक्स अस्पताल में रेफर करने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed