{"_id":"5b9671ac867a557e8327bb77","slug":"delhi-hc-today-stayed-decision-of-jnu-cancellation-of-nsui-member-for-students-union-polls","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू छात्र संघ चुनाव: एनएसयूआई प्रत्याशी के चुनाव लड़ने का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने लगाई फटकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू छात्र संघ चुनाव: एनएसयूआई प्रत्याशी के चुनाव लड़ने का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने लगाई फटकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 10 Sep 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने जेएनयू प्रशासन को फटकार लगाते हुए छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विकास यादव का नामांकन रद्द करने के आदेश पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा जेएनयू द्वारा विकास का नामांकन रद्द करने संबंधी सात सितंबर का आदेश किसी तरह भी कायम नहीं रह सकता। याची की उम्मीदवारी रद्द करने की सूचना देना भी जेएनयू ने जरूरी नहीं समझा।
विज्ञापन
जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल ने विकास यादव की याचिका पर सुनवाई करते हुए उसका नामांकन रद्द करने वाले आदेश पर रोक लगाते हुए सुनवाई की आगामी तारीख 27 नवंबर तय की है। जेएनयू छात्र संघ का चुनाव 14 सितंबर को होना है। कोर्ट ने जेएनयू प्रशासन को फटकार लगाते हुए पूछा कि क्या आपको विकास यादव को यह नहीं बताना चाहिए था कि उसने किस तरह लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
आपने उसे कारण बताओ नोटिस के साथ शिकायत की कापी नहीं भेजी तो वह जवाब कैसे देता। कोर्ट ने इस याचिका पर जेएनयू, शिकायत निवारण प्रकोष्ठ (जीआरसी) के सचिव व चीफ प्रोक्टर को नोटिस जारी कर अगली तारीख तक जवाब मांगा है।
विज्ञापन