फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi HC says investigate of Divya players selection process

दिव्यांग खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया की हो जांच: हाईकोर्ट

Sun, 26 Aug 2018 10:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 26 Aug 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
Delhi HC says investigate of Divya players selection process
delhi HC

दिल्ली हाईकोर्ट ने इंडोनेशिया में होने वाले आगामी एशियाई पैरा खेलों के लिए न चुने जाने वाले 10 दिव्यांग टेबल टेनिस खिलाड़ियों के मामले की जांच के लिए युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के सचिव को निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने इस मामले में जल्द फैसला लेने को कहा है।

विज्ञापन

      
हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति विभु भाखरू ने कहा कि भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) से विचार-विमर्श कर मंत्रालय के सचिव द्वारा एक हफ्ते के भीतर फैसला लिया जाए। कोर्ट ने दिव्यांग टेबल टेनिस खिलाड़ियों की याचिका पर यह फैसला लिया है।       
विज्ञापन


अक्तूबर में इंडोनेशिया में एशियाई पैरा खेलों का आयोजन होना है। इन खेलों में शामिल होने के लिए शारीरिक रूप से अशक्त 10 टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने अंतिम सूची में अपने नाम शामिल करने की मांग को लेकर यह याचिका दायर की। मांग की गई कि सूची में उनके नाम शामिल करने के लिए केंद्र और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) को निर्देश दिए जाएं, ताकि खिलाड़ी इन खेलों में अपने सपनों को पूरा कर सकें।       
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिकाकर्ताओं के वकील अलख आलोक श्रीवास्तव ने दावा किया कि भारतीय टेबल टेनिस संघ ने इन खेलों के लिए टेबल टेनिस खिलाड़ियों के चयन के लिए आठ जुलाई को इंदौर में ट्रायल किया था, जिसमें 10 याचिकाकर्ताओं सहित 19 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चुना गया था, लेकिन चयन के बावजूद अधिकारियों ने मनमाने तरीके से खिलाड़ियों के नाम अंतिम सूची से हटा दिए और छह से 13 अक्तूबर के बीच होने वाले खेलों के लिए केवल पांच खिलाड़ियों का चयन किया।      


याचिकाकर्ता खिलाड़ियों की उम्र 14 से 53 वर्ष के बीच है। इनमें रामकृष्णैया श्रीनिवास, संदीप कालरा, सुमित सहगल, जगन्नाथ मुखर्जी, ए. राज अरविंदन, संजीव कुमार हजेरी, डॉ अजय गुब्बी विजया कुमार, पूनम, आर. बेबी सहाना और जसवंतभाई चौधरी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed