फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi has not yet received corona doses for youth: Atishi

दिल्ली को अभी तक युवाओं के लिए डोज नहीं मिलीं: आतिशी

Wed, 02 Jun 2021 03:59 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 02 Jun 2021 03:59 PM IST
सार

  • आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और विधायक आतिशी ने बताया पिछले 8-9 दिनों से किसी भी सरकारी केंद्र पर युवाओं का टीकाकरण नहीं हो रहा है। 

विज्ञापन
Delhi has not yet received corona doses for youth: Atishi
आप नेता आतिशी

विस्तार

आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी का कहना है कि दिल्ली को अभी तक युवाओं के लिए वैक्सीन की डोज नहीं मिली हैं। मंगलवार को उन्होंने बताया कि पिछले एक दिन में 56,559 लोगों को वैक्सीन दी गई जिनमें 36,512 पहली और 20,047 लोगों को दूसरी डोज दी गई। उन्होंने बताया कि जिन युवाओं ने कोवाक्सिन की पहली डोज ली थी उन्हें 28 दिन का वक्त पूरा हो गया है। ऐसे में इन लोगों को दूसरी डोज कैसे उपलब्ध कराई जाए?

विज्ञापन


उन्होंने यहां तक कहा कि राजधानी में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है, युवाओं को काम के चलते घर से बाहर निकलना पड़ेगा, ऐसे में उम्मीद है कि केंद्र सरकार युवाओं की आवाज को सुनकर जल्द वैक्सीन उपलब्ध कराएगी। आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और विधायक आतिशी ने बताया पिछले 8-9 दिनों से किसी भी सरकारी केंद्र पर युवाओं का टीकाकरण नहीं हो रहा है। 
विज्ञापन


जिन युवाओं ने मई की शुरुआत में वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी उनको दूसरी डोज लगने का समय हो गया है। लेकिन अभी भी दिल्ली के युवाओं के लिए वैक्सीन नहीं आई है। केंद्र सरकार के मुताबिक युवाओं के लिए डोज 10 जून को मिलेंगी। युवाओं के लिए 10 दिन बहुत दूर हैं। अब राजधानी में 54,09,352 लोगों को वैक्सीन दिया है जिनमें 41,85,000 ने पहली और 12,24,330 लोगों ने दूसरी डोज ली है। निजी अस्पातलों में काफी महंगे दामों पर टीकाकरण हो रहा है। उन्होंने अपील की है कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के ज्यादा से ज्यादा लोग जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाएंगे। उन्होंने ये भी बताया कि 45 वर्ष से अधिक उम्र की श्रेणी के लिए 4,43,750 डोज फिलहाल उपलब्ध हैं जिनमें कोवाक्सिन की 43,510 और कोविशील्ड की 3,96,000 डोज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed