फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi has cleanest diwali in three years but air quality is still worse to go outdoor

पिछले 3 सालों में दिल्ली ने देखी सबसे साफ दिवाली, लेकिन प्रदूषण अब भी खतरनाक स्तर पर

Sat, 21 Oct 2017 08:22 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 Oct 2017 08:22 AM IST
विज्ञापन
delhi has cleanest diwali in three years but air quality is still worse to go outdoor
आज सुबह कुछ ऐसी द‌िखी द‌िल्ली
दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाए गए पटाखा बिक्री पर बैन के बाद साल 2017 की दिवाली तीन सालों में दिल्ली की सबसे साफ सुथरी दिवाली रही। लेकिन प्रदूषण अब भी बहुत ज्यादा रहा क्योंकि बहुत से लोगों ने बड़ी मात्रा में पटाखे जलाए।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह से ही ‌दिल्ली में हवा की क्वालिटी खराब होने लगी। सुबह 11 बजे पीएम 2.5 अपने खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। वायु गुणवत्ता और मौसम की फोरकास्ट और रिसर्च करने वाली संस्था एसएएफएआर ने बताया कि सुबह 11 बजे दिल्ली की एयर क्वालिटी 574 ug/m3 रही। वहीं पीएम 10 भी चिंताजनक स्तर 517 ug/m3 पहुंच गया।
विज्ञापन


दिल्ली का धीरपुर ही एक ऐसा स्टेशन रहा जहां पीएम 2.5 400 ug/m3 से नीचे मापा गया और पीएम 10 350 ug/m3 से कम। एसएएफएआर और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रिकॉर्ड किए गए डाटा के अनुसार बृहस्पतिवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 319 रहा जो बेहद बुरी कैटेगरी में आता है। ऐसी स्थिति आने पर लोगों से बाहर निकलकर किसी भी शारिरीक क्रिया कलाप को ना करने की सलाह दी जाती है। जितना हो सके उतना घर के अंदर रहने को कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि यह 2016 से बहुत अच्छा रहा जहां पिछली दिवाली में एयर क्वालिटी इंडेक्स 431 था तो 2015 में यह 343 था। वहीं आज दिवाली के अगले दिन एक्यूआई 340 रहा तो ‌साल 2016 और 2015 में क्रमशः  445 और 360 था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed