{"_id":"6857192116dec001480b0e02","slug":"delhi-gurudwara-committee-elections-on-june-25-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"DSGMC Elections : दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के चुनाव 25 जून को, कालका ने कहा- शांति भंग पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DSGMC Elections : दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के चुनाव 25 जून को, कालका ने कहा- शांति भंग पर होगी कार्रवाई
Sun, 22 Jun 2025 02:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 22 Jun 2025 02:12 AM IST
सार
कालका ने गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में आयोजित प्रेसवार्ता कहा कि गुरुद्वारा चुनाव निदेशक व उपराज्यपाल के निर्देश पर कमेटी के अध्यक्ष, महासचिव और कार्यकारी समिति के चुनाव होंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : X Image
विस्तार
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने शनिवार को कहा कि कमेटी के द्विवार्षिक चुनाव 25 जून को होंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि शांति भंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
कालका ने गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में आयोजित प्रेसवार्ता कहा कि गुरुद्वारा चुनाव निदेशक व उपराज्यपाल के निर्देश पर कमेटी के अध्यक्ष, महासचिव और कार्यकारी समिति के चुनाव होंगे। यह प्रक्रिया लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण होगी।
विज्ञापन
सबसे कनिष्ठ सदस्य पदाधिकारियों के नाम प्रस्तावित करेगा, जिसे सभा की सहमति से चुना जाएगा। कोर्ट में विरोधियों की याचिकाओं के कारण चुनाव में देरी हुई। उन्होंने पूर्व अध्यक्षों परमजीत सिंह सरना और मंजीत सिंह जीके पर निशाना साधते हुए कहा कि ये नेता पहले चुनाव न होने का शोर मचाते थे, लेकिन अब कुछ लोग इसे फिर से रोकने के लिए कोर्ट जा रहे हैं। संगत इनका असली चेहरा देख चुकी है।
विज्ञापन
उन्होंने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की ओर से तरनतारन में संपत्ति सस्ते दामों पर बेचने पर भी सवाल उठाया और एसजीपीसी अध्यक्ष को जिम्मेदार ठहराया। कालका ने जोर देकर कहा कि संगत की संपत्ति की रक्षा के लिए वे आवाज उठाते रहेंगे।