फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi guest teachers contract ends 25000 jobless now protesting outside manish sisodia house

दिल्लीः 25 हजार अतिथि शिक्षकों का अनुबंध खत्म, सिसोदिया के घर के बाहर कर रहे प्रदर्शन

Sat, 02 Mar 2019 04:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 02 Mar 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
delhi guest teachers contract ends 25000 jobless now protesting outside manish sisodia house
अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कई वर्षों से कार्यरत अतिथि अध्यापकों का अनुबंध 28 फरवरी को खत्म हो गया है। ऐसे में बड़ी संख्या में अतिथि अध्यापक बेरोजगार हो गए हैं। गुस्साए शिक्षकों ने शुक्रवार के बाद शनिवार को भी उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


अतिथि शिक्षकों की ओर से मनीष सिसोदिया को शुक्रवार को एक पत्र लिखा गया है, जिसमें शिक्षकों का कार्यकाल बढ़ाने की गुहार लगाई है। इस समय दिल्ली के सरकारी स्कूलों में बोर्ड तथा दूसरी कक्षाओं की परीक्षाएं चल रही हैं, बावजूद इसके लगभग 25 हजार अतिथि शिक्षकों का अनुबंध खत्म हो गया है।
विज्ञापन


दिल्ली गेस्ट टीचर्स एसोसिएशन के सदस्य शोएब राणा ने कहा कि शिक्षकों का अनुबंध समाप्त किए जाने से दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों की परीक्षा व्यवस्था चरमरा जाएगी और न परीक्षाएं सुचारु रूप से चल पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षाओं के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य बुरी तरह प्रभावित हो जाएगा, जिससे परिणाम पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को भी हमारा कार्यकाल नहीं बढ़ाया गया और न ही कोई अधिकारिक आदेश आया। स्कूल में अब ज्वाइन करेंगे तो हमारी सेवा में अंतराल आ जाएगा।


शिक्षकों ने प्रदर्शन के दौरान सैलरी बढ़ाने व गेस्ट शिक्षकों को पक्का किए जाने की मांग की। शिक्षकों का कहना था कि 18 महीने गुजर जाने के बाद भी गेस्ट टीचर्स को पक्का करने वाले बिल पर कोई सक्रियता नहीं दिखाई दे रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed