फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Govt Gift on PM Modi’ 75th Birthday: Special Centres for Divyang and Elderly Launched

Delhi: PM मोदी के 75वें जन्मदिन पर दिव्यांगों और बुजुर्गों को 64.66 करोड़ का खास गिफ्ट, जानें क्या-क्या शामिल

Mon, 15 Sep 2025 08:52 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 15 Sep 2025 08:52 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर दिल्ली सरकार सेवा पखवाड़े में 64.66 करोड़ की लागत से दृष्टिबाधित छात्राओं, बौद्धिक रूप से दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए अटल दृष्टि छात्रावास, अटल आशा गृह और सावित्रीबाई फुले वरिष्ठ नागरिक गृह का उद्घाटन करेगी। ये केंद्र आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन के लिए सुविधाएं प्रदान करेंगे।

विज्ञापन
Delhi Govt Gift on PM Modi’ 75th Birthday: Special Centres for Divyang and Elderly Launched
पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर 17 सितंबर से शुरू हो रहे सेवा पखवाड़े में दिल्ली सरकार दिव्यांगों और बुजुर्गों को भी खास तोहफा देगी। कॉलेज जाने वाली दृष्टिबाधित छात्राओं को अटल दृष्टि छात्रावास, बौद्धिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों को अटल आशा गृह और बुजुर्गों को सावित्रीबाई फुले वरिष्ठ नागरिक गृह मिलेंगे। कुल 64.66 करोड़ रुपये की लागत से बने ये केंद्र विशेष वर्ग के लोगों को आत्मनिर्भर और सम्मान से जीने के अवसर देंगे।

विज्ञापन


अमित शाह करेंगे शुभारंभ उद्घाट
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह त्यागराज स्टेडियम से इनका शुभारंभ उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री ने रविवार को बताया कि उनकी सरकार असहाय वर्ग के लोगों के जीवन को सुविधाजनक बनाने के लिए काम कर रही है। किसी भी वर्ग को सुविधाएं देने से सरकारी पीछे नहीं हटेगी। तिमारपुर में डीयू के पास 13.42 करोड़ रुपये की लागत से दृष्टिबाधित छात्राओं के लिए चार मंजिला छात्रावास बनाया गया है। करीब 3703.43 वर्गमीटर में बने इस भवन में 96 छात्राओं के रहने की जगह है।  इसे छात्राओं की सुविधा के लिहाज से डिजाइन किया गया है, उसी के अनुरूप सहायक सुविधाएं लगाई गई हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठ नागरिक गृह बनेगा 96 का ठिकाना
पश्चिम विहार में 10.64 करोड़ रुपये से 2257 वर्गमीटर में चार मंजिला सावित्रीबाई फुले वरिष्ठ नागरिक गृह बनाया गया है। इसमें 96 बुजुर्गों के लिए रहने का इंतजाम है। इस केंद्र में चिकित्सा, पौष्टिक भोजन और मनोरंजन की सुविधाएं भी मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमजोर वर्गों के लिए ये नई उम्मीद
मुख्यमंत्री ने बताया कि विशेष वर्ग के लोगों के लिए ये केंद्र अटल बिहारी वाजपेयी और सावित्रीबाई फुले की स्मृति में बनाए गए हैं। ये पहल कमजोर वर्गों को सुविधाएं देगी। प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होकर गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती तक चलने वाले सेवा पखवाड़े में 75 योजनाएं शुरू होंगी।


अटल आशा गृह में 220 लोगों को मिलेगी जगह 
नरेला में 40.60 करोड़ रुपये की लागत से 12,500 वर्गमीटर में चार मंजिला अटल आशा गृह बनाया गया है। इसमें बौद्धिक रूप से दिव्यांग 220 लोग रहेंगे, इन्हें भोजन, स्वास्थ्य जांच, शिक्षा, खेल और मनोरंजन की सुविधाएं भी यहीं पर मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed