फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi Government will spend 10 crores on 550th birthday anniversary of Shri Guru Nanak Dev

श्री गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश वर्ष पर 10 करोड़ खर्च करेगी सरकार, दिल्ली में होंगे कई कार्यक्रम

Wed, 14 Aug 2019 07:49 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 14 Aug 2019 07:49 AM IST
विज्ञापन
delhi Government will spend 10 crores on 550th birthday anniversary of Shri Guru Nanak Dev
गुरु नानक देव की जयंती पर दिल्ली में आयोजित होंगे कई कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली सरकार श्री गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश दिवस को बड़े पैमाने पर मनाने जा रही है। इसके लिए अलग से 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जाएगा। साथ ही जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में पंजाबी पीठ स्थापित करने का भी प्रस्ताव तैयार होगा। इसे बाद में दिल्ली कैबिनेट में पेश किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता में मंगलवार को पंजाबी अकादमी की गवर्निंग काउंसिल की हुई बैठक में इसका फैसला लिया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः सीएम केजरीवाल ने ऑटो चालकों को दी बड़ी राहत, फिटनेस व जीपीएस ट्रैकिंग शुल्क माफ, कई दरों में कमी
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने बताया कि श्री गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश उत्सव में डॉक्यूमेंट्री फिल्म, नाटक, गुरबाणी संगीत कार्यक्रम, अंतरराष्ट्रीय सेमिनार, लाइट एंड साउंड शो, कॉफी टेबल बुक, प्रदर्शनी समेत कई दूसरे कई कार्यक्रम दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित होंगे। वहीं, गुरु नानक देव के जीवन पर आधारित डिजिटल लाइब्रेरी व म्यूजियम बनाने पर भी सहमति बनी है। इसके लिए स्थान तय करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिसोदिया ने बैठक में कहा कि गुरु नानक देव सबके सांझे थे और आज के दौर में उनके उपदेशों का महत्व और बढ़ जाता है। उन्होंने मानवता का संदेश दिया। वह केवल सिख ही नहीं, अन्य धर्मों के लोग भी उनका आदर करते हैं। दिल्ली सरकार ने पंजाबी अकादमी के जरिए प्रकाश दिवस कार्यक्रमों की शुरुआत दिल्ली विधानसभा से कर भी दी है।


अकादमी के उपाध्यक्ष जरनैल सिंह ने बैठक में पंजाबी के अध्यापकों से जुड़े मसलों का उठाया। उपमुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि वह निजी तौर पर इस मसले का समाधान निकालेंगे। 

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में रहने वाले कश्मीरियों ने ली भाजपा की सदस्यता, मनोज तिवारी ने किया स्वागत

दिल्ली सरकार ने सभी भाषायी अकादमी को महात्मा गांधी की जयंती की 150 वीं वर्षगांठ पर पूरी दिल्ली में कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है। सारे कार्यक्रम दो अक्तूबर के नजदीक दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में होंगे। इसमें सभी अकादमी की बराबर की भागीदारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed