{"_id":"5d519a7a8ebc3e6d216fec80","slug":"kashmiris-living-in-delhi-took-membership-of-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में रहने वाले कश्मीरियों ने ली भाजपा की सदस्यता, मनोज तिवारी ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में रहने वाले कश्मीरियों ने ली भाजपा की सदस्यता, मनोज तिवारी ने किया स्वागत
Mon, 12 Aug 2019 10:27 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 12 Aug 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
मनोज तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा कश्मीरियों को भी साथ लेकर चलने की तैयारी में है। सोमवार को प्रदेश कार्यालय पर कई कश्मीरी लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। प्रदेश ई लाइब्रेरी प्रकोष्ठ की ओर से सदस्यता अभियान के तहत पेशेवर वर्ग में आने वाले इंजीनियर, डॉक्टर, अधिवक्ता, प्रोफेसरों आदि ने पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने नए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।
विज्ञापन
सदस्यता लेने वालों में जम्मू कश्मीर से प्रोफेसर शेफाली शर्मा, सुधेन गुप्ता, अनीता अग्रवाल, स्टार्ट अप कंपनी के चेयरमैन आकाश अत्री, एफएमसीजी कंपनी के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, बौद्धिक संपदा अधिकार के विधि परिषद के सदस्य निशांत शर्मा, डॉ. मनोज यादव, डॉ. किरण अग्रवाल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
मनोज तिवारी ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाने के लिए अब तक किसी भी पार्टी या विचारधारा ने इच्छाशक्ति नहीं दिखाई। पीएम मोदी की सरकार ने इस ऐतिहासिक फैसले को लेने के साथ अपनी क्षमता को पूरी दुनिया को दिखाया है।
विज्ञापन
तिवारी ने कहा कि कश्मीर में पहले इंसानियत व लोकतंत्र की हत्या खुलेआम होती थी। अब तक वहां 42 हजार नागरिकों की असमय मृत्यु हो चुकी है। जब इन मासूमों की जान गई तब किसी ने शांति की बात नहीं कही और अब कश्मीर को लेकर लोगों के बीच भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में झूठ की बिसात पर धर्म व जाति की राजनीति करने वाली पार्टी को सत्ता से बाहर करने कश्मीर के लोगों का सहयोग जरूर मिलेगा।
वहीं दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है जिसके मूल भाव में देश को विश्व गुरु बनाना और मां भारती को परम वैभव के उच्चतम शिखर पर पहुंचाना है।