{"_id":"61276c6696573349f43b6bf9","slug":"delhi-government-will-soon-bring-progressive-film-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सरकार जल्द लाएगी प्रगतिशील फिल्म नीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली सरकार जल्द लाएगी प्रगतिशील फिल्म नीति
Thu, 26 Aug 2021 03:56 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Thu, 26 Aug 2021 03:56 PM IST
सार
- मुख्यमंत्री केजरीवाल का दावा सबसे बेहतर होगी यह फिल्म नीति
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री, नई दिल्ली
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार जल्द ही एक प्रगतिशील फिल्म नीति लेकर आएगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि इस फिल्म नीति से देश के अंदर मनोरंजन उद्योग को प्रोत्साहन मिलेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह नीति अंतिम चरण में है। शीघ्र ही इसे मंत्रिमंडल से मंजूरी दी जाएगी।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विभिन्न राज्यों की फिल्म नीतियों का अध्ययन करने के बाद इस नीति को तैयार किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सबसे प्रगतिशील फिल्म नीति होगी, जो पूरे मनोरंजन उद्योग को बहुत प्रोत्साहन देगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी काल में मनोरंजन उद्योग बहुत बुरे दौर से गुजरा है। इस उद्योग पर कोविड-19 और लॉकडाउन की बहुत बुरी मार पड़ी है। इस उद्योग से जुड़े लोगों के सामने आजीविका चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही चीजें बेहतर होंगी और मनोरंजन उद्योग व अन्य उद्योग भी पटरी पर लौटेंगे।
विज्ञापन