{"_id":"609f86d68ebc3e137f11affe","slug":"delhi-government-will-provide-financial-assistance-of-rs-5000-to-auto-taxi-drivers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो-टैक्सी चालकों को पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता देगी दिल्ली सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो-टैक्सी चालकों को पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता देगी दिल्ली सरकार
Sat, 15 May 2021 02:01 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Sat, 15 May 2021 02:01 PM IST
सार
वर्ष 2020 में लॉकडाउन के दौरान भी दिल्ली सरकार ने ऑटो चालकों को दी थी आर्थिक मदद, 1.56 लाख से अधिक ऑटो व टैक्सी चालकों को मिले थे 78 करोड़ रुपये...
विज्ञापन
ऑटो
- फोटो : Amar Ujala (File)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में लॉकडाउन लगने से पिछले एक महीने से ऑटो-रिक्शा चालकों की कमाई ठप हो गई है। इन चालकों को राहत देते हुए दिल्ली कैबिनेट ने इन्हें पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की योजना बनाई है। योजना के अनुसार दिल्ली के सभी पीएसवी बैज और परमिट धारकों को 5-5 हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। पिछले वर्ष भी सरकार ने इसी तरह की सहयता की थी जिसमें 1,56,350 ऑटो चालकों को 78 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी गई थी।
विज्ञापन
दिल्ली में इस समय 2.80 लाख से अधिक पीएसवी बैज धारक और 1.90 लाख परमिट धारक हैं, जो इस योजना के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। दिल्ली परिवहन विभाग ने इसके लिए पहले से ही आवश्यक बजटीय प्रावधान किए हैं।
विज्ञापन
इस बार योजना की खास बात है कि ऑटो चालकों को इस योजना के लिए दोबारा अप्लाई करने की भी जरूरत नहीं है। पिछली योजना में जिन लोगों ने इसका लाभ उठाया था, उन सभी चालकों का आंकड़ा सरकार के पास है और सरकार इन सभी चालकों को दोबारा सहायता राशि देगी। जबकि इस योजना से बचे हुए अन्य पात्र चालक इसके लिए अपील कर सकते हैं।
विज्ञापन