फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government will organize a rally at Ramlila Maidan against the ordinance of the Center

Delhi: केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी 'आप', रामलीला मैदान में 11 जून को महारैली का आयोजन

Mon, 22 May 2023 02:36 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 22 May 2023 02:36 PM IST
सार

आप के प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने सोमवार को पार्टी दफ्तर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली के अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए दिल्ली के लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में महारैली में शामिल होना चाहिए।

विज्ञापन
Delhi government will organize a rally at Ramlila Maidan against the ordinance of the Center
गोपाल राय - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्र सरकार की ओर से लाए गए अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए कमर कस ली है। इस कड़ी में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के विपक्षी दलों के नेताओं से मिलने के बीच आप ने 11 जून को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली करने का ऐलान किया है। आप का कहना है कि केंद्र सरकार का अध्यादेश एक प्रयोग है और दिल्ली के बाद ये पूरे देश में ऐसा प्रयोग होगा।

विज्ञापन


आप के प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने सोमवार को पार्टी दफ्तर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली के अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए दिल्ली के लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में महारैली में शामिल होना चाहिए। कहा कि भाजपा शासित केंद्र सरकार ने अध्यादेश लाकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिल्ली की जनता को दिए अधिकार छीन लिए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मतदाताओं की शक्ति को संरक्षित करते हुए चुनी हुई सरकार को दिल्ली की व्यवस्था संचालित करने का अधिकार देने का फैसला दिया। यह फैसला आने के बाद भाजपा की केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अध्यादेश के माध्यम से दिल्ली के लोगों के अधिकार को हाईजैक कर लिया है और सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों के फैसले की रातोंरात धज्जियां उड़ा दीं। आप प्रधानमंत्री की तानाशाही के खिलाफ पूरे देश में लड़ाई लड़ेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के अंदर संविधान के तहत ही लोकतांत्रिक शासन प्रणाली संचालित होती है। केंद्र सरकार और राज्य की सरकारों को संविधान के तहत ही शक्तियां प्राप्त होती हैं। दिल्ली के अंदर चुनी हुई सरकार को क्या-क्या शक्तियां होंगी और उपराज्यपाल के पास कौन सी शक्तियां होंगी, इसको लेकर भी संविधान बिलकुल स्पष्ट है, मगर केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी करके गतिरोध पैदा कर दिया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि वह दिल्लीवासियों के साथ मिलकर इस अध्यादेश के विरोध में अभियान चलाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed