फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government will appoint civil defense volunteers as home guards and will take up job of bus marshal

Delhi: एलजी ने सिविल डिफेंस वालंटियर्स को हटाया तो सुप्रीम कोर्ट जाएगी दिल्ली सरकार, केजरीवाल ने लिखा पत्र

Fri, 27 Oct 2023 08:04 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Fri, 27 Oct 2023 08:04 PM IST
सार

सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के गृहमंत्री कैलाश गहलोत को एक पत्र लिखकर सिविल डिफेंस वालंटियर्स को होमगार्ड के रूप में तैनात करने की योजना तैयार करने का आदेश दिया है।
 

विज्ञापन
Delhi government will appoint civil defense volunteers as home guards and will take up job of bus marshal
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : एक्स/@AamAadmiParty

विस्तार

सिविल डिफेंस वालंटियर्स को दिल्ली सरकार होमगार्ड के रूप में नियुक्त करेगी और इनसे बस मार्शल का काम लेगी। सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली के गृहमंत्री कैलाश गहलोत को एक पत्र लिखकर सिविल डिफेंस वालंटियर्स को होमगार्ड के रूप में तैनात करने की योजना तैयार करने का आदेश दिया है। एलजी को भी इसका एक प्रस्ताव भेजा है और मांग की है कि पर्याप्त संख्या में होमगार्ड की नियुक्ति होने तक इन्हें बतौर बस मार्शल तैनात रखना चाहिए। 
विज्ञापन


सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि बस मार्शल के पास काम करने का अनुभव है। इन्हें होमगार्ड के रूप में नियुक्त करने से सरकार को अनुभवी लोग मिल जाएंगे और सिविल डिफेंस वालंटियर्स की नौकरी भी नहीं जाएगी। इन वालंटियर्स ने बसों में सफर करने वाली महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में शानदार भूमिका निभाई है। जेबकतरों को पकड़ने समेत अन्य छोटे-मोटे अपराधों को रोकने में भी मदद की है। महिला यात्रियों ने उन्हें बताया है कि बस मार्शलों की मौजूदगी में उनको सफर के दौरान सुरक्षा का अहसास होता है। बसों में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ जैसी घटनाएं कम हो गई हैं।
विज्ञापन


महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए बस मार्शल जरूरी
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि बस मार्शल की तैनाती जारी रखने को लेकर कानूनी आपत्ति आ रही है। इन्हें लगातार ड्यूटी पर नहीं लगाया जा सकता, केवल किसी आपदा के दौरान ही इन्हें ड्यूटी पर लगाया जा सकता है। इसलिए ये सुझाव दिया गया है कि सिविल डिफेंस वालेंटियर्स की जगह इन्हें होम गार्ड के रूप में नियुक्त करके बसों में बतौर मार्शल तैनात किया जाए। यदि बस मार्शलों को अचानक ड्यूटी से हटा दिया गया तो यह बसों में सफर करने वाली महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए सही नहीं होगा। सिविल डिफेंस वालेंटियर्स मामूली पृष्ठभूमि से आते हैं। इन्हें अचानक हटा दिया गया तो उनका परिवार भारी आर्थिक संकट में आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed