फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government to schools Dont participate in events sponsored by firms promoting tobacco products

दिल्ली सरकार ने स्कूलों को जारी किया निर्देश, तंबाकू कंपनियों द्वारा प्रायोजित किसी कार्यक्रम में न लें हिस्सा

Mon, 04 Jan 2021 05:14 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 04 Jan 2021 05:14 PM IST
विज्ञापन
Delhi government to schools Dont participate in events sponsored by firms promoting tobacco products
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली सरकार ने राजधानी के स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे किसी ऐसे कार्यक्रम में हिस्सा न लें जो तंबाकू कंपनियों द्वारा प्रायोजित हो। निर्देश में शिक्षा निदेशालय ने कहा कि स्कूल किसी ऐसे कार्यक्रम में हिस्सा न लें, जिसकी प्रायोजक कंपनी किसी भी तरह के तंबाकू उत्पादों के उत्पादन, बिक्री अथवा उपयोग को बढ़ावा देने से संबंधित हो।

विज्ञापन


सरकार ने यह भी निर्देश दिया कि छात्रों या शिक्षण संस्थानों को ऐसी कंपनियों द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कारों अथवा छात्रवृत्तियों को स्वीकार नहीं करना चाहिए। शिक्षा निदेशालय ने स्कूल प्रधानाचार्यों को लिखे एक पत्र में कहा कि तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान को ऐसे कार्यक्रम में कतई हिस्सा नहीं लेना चाहिए, जिसकी प्रायोजक कंपनी किसी भी तरह से तंबाकू उत्पादों के उत्पादन, बिक्री अथवा उपयोग को बढ़ावा देने से संबंधित हो।
विज्ञापन


ऐसी कंपनियों द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कारों अथवा छात्रवृत्ति को भी स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। निदेशालय का यह पत्र स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी उन दिशा-निदेर्शों के बाद सामने आया है, जिसमें आम जनता के स्वास्थ्य को देखते हुए तंबाकू उत्पाद से संबंधित कंपनियों के फाउंडेशन के किसी भी सहयोग को नजरअंदाज करने को कहा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed