फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Government says in High Court Unregulated discount lure consumers to purchase liquor beyond their consuming capacity

दिल्ली: केजरीवाल सरकार ने हाईकोर्ट को बताया क्यों खत्म की शराब पर छूट की व्यवस्था, ये है असल वजह

Sat, 05 Mar 2022 04:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 05 Mar 2022 04:03 PM IST
सार

सरकार ने कहा कि इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि इस तरह की छूट से शराब की जमाखोरी और भविष्य में कालाबाजारी बढ़ सकती है।

विज्ञापन
Delhi Government says in High Court Unregulated discount lure consumers to purchase liquor beyond their consuming capacity
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली सरकार ने हाईकोर्ट में दिए एक एफिडेविट में बताया कि सरकार जिस मंशा से शराब की कीमत पर छूट दी जा रही थी, उसे लाइसेंसधारक विक्रेता ग्राहकों तक नहीं पहुंचा रहे थे और अनियमित छूट लोगों को उनकी क्षमता से ज्यादा शराब पीने के लिए प्रेरित कर रही थी।
विज्ञापन


यह बात सरकार ने शराब की कीमतों पर छूट वापस लेने की वजह बताते हुए एफिडेविट में कही है। सरकार ने आगे कहा कि इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि इस तरह की छूट से शराब की जमाखोरी और भविष्य में कालाबाजारी बढ़ सकती है। सरकार ने कहा कि अगर फरवरी और दिसंबर की बिक्री का आंकड़ा देखें तो फरवरी में बहुत ज्यादा उछाल आया है।
विज्ञापन


हालांकि लोगों के उपभोग में उतनी वृद्धि नहीं हो सकती क्योंकि लोगों की संख्या इतने कम समय में बढ़ नहीं सकती। यह सिर्फ इसलिए था क्योंकि लोग सस्ती शराब होने के चलते ज्यादा मात्रा में खरीद रहे थे। सरकार की कोई ऐसी मंशा नहीं थी कि शराब में छूट देकर बाजार में अस्वस्थ प्रतियोगिता का माहौल पैदा करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed