फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government's directive: AC in government offices will no longer operate below 24 degrees

दिल्ली सरकार की हिदायत: सरकारी दफ्तरों में 24 डिग्री से नीचे नहीं चलेगा एसी, आदेश जारी; जागरूकता के निर्देश

Fri, 29 May 2026 06:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 29 May 2026 06:56 AM IST
सार

अब किसी भी सरकारी कार्यालय में एसी का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं रखा जा सकेगा। सरकार ने बिजली की बढ़ती खपत को नियंत्रित करने और ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह फैसला लिया है। 

विज्ञापन
Delhi government's directive: AC in government offices will no longer operate below 24 degrees
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के सभी सरकारी दफ्तरों में एयर कंडीशनर के इस्तेमाल को लेकर दिल्ली सरकार ने नई व्यवस्था लागू कर दी है। अब किसी भी सरकारी कार्यालय में एसी का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं रखा जा सकेगा। सरकार ने बिजली की बढ़ती खपत को नियंत्रित करने और ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह फैसला लिया है। 

विज्ञापन


सामान्य प्रशासन विभाग और समाज कल्याण विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी सरकारी कार्यालयों में एसी 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच ही संचालित किए जाएं। निर्देश दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले सभी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों, स्थानीय निकायों और स्वायत्त संस्थानों पर तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। 
विज्ञापन


सरकार ने कार्यालयों में प्राकृतिक रोशनी के अधिक उपयोग और अनावश्यक बिजली खपत रोकने के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। गलियारों और सामान्य क्षेत्रों में जरूरत से ज्यादा लाइटिंग नहीं करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि ऊर्जा संरक्षण को लेकर सभी विभागाध्यक्ष और शाखा प्रभारी सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे। कार्यालयों में बिजली बचत संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed