Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government reduced LAD fund from 15 crore to 5 crore rupees

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: विधायकों का एलएडी फंड घटाया, पिछली केजरीवाल सरकार ने की थी इतनी बढ़ोतरी

Tue, 20 May 2025 02:35 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 20 May 2025 02:35 PM IST
सार

दिल्ली सरकार ने पिछली केजरीवाल सरकार के एक फैसले को पलट दिया है। सरकार ने एलएडी निधि को घटा दिया है। दिल्ली सरकार के शहरी विकास विभाग की ओर से जारी एक हालिया आदेश के अनुसार 2 मई को कैबिनेट के फैसले के अनुसार विधायक एलएडी फंड को प्रति विधानसभा क्षेत्र प्रति वर्ष 5 करोड़ रुपये रखा गया है।

विज्ञापन
Delhi government reduced LAD fund from 15 crore to 5 crore rupees
सीएम रेखा गुप्ता (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली सरकार ने वार्षिक विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास (एलएडी) निधि को 15 करोड़ रुपये से घटाकर 5 करोड़ रुपये कर दिया है। पिछले साल अक्तूबर में तत्कालीन आप सरकार ने विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले निधि को 10 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 15 करोड़ रुपये कर दिया था।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के शहरी विकास विभाग की ओर से जारी एक हालिया आदेश के अनुसार 2 मई को कैबिनेट के फैसले के अनुसार विधायक एलएडी फंड को प्रति विधानसभा क्षेत्र प्रति वर्ष 5 करोड़ रुपये रखा गया है।
विज्ञापन


आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट निर्णय में कहा गया है कि निधि का आवंटन वित्तीय वर्ष 2025-26 से प्रति वर्ष प्रति विधानसभा क्षेत्र 5 करोड़ रुपये रखा गया है। आदेश में कहा गया है कि यह एक अप्रतिबंधित निधि होगी और इसे पूंजीगत प्रकृति के स्वीकृत कार्यों के साथ-साथ परिसंपत्तियों की मरम्मत और रखरखाव के लिए बिना किसी सीमा के खर्च किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के एक विधायक ने कहा कि सरकार ने विधायक एलएडी फंड के तहत 350 करोड़ रुपये अलग रखे हैं, जिसे दिल्ली के 70 विधायकों में से प्रत्येक के बीच 5 करोड़ रुपये में बांटा गया है। पिछली आप सरकार में 2021-22 और 2022-23 में प्रत्येक विधायक को 4 करोड़ रुपये प्रदान किए गए थे, जिसे 2023-24 में बढ़ाकर 7 करोड़ रुपये कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed