केजरीवाल सरकार चार दिन तक कनॉट प्लेस पर मनाएगी प्रदूषण रहित दिवाली, दिल्लीवालों को किया आमंत्रित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजरीवाल ने कहा कि जिसके लिए मैं आप सभी को आमंत्रित करता हूं। यह कार्यक्रम 26 से 29 अक्टूबर तक शाम 6 से 10 बजे तक होगा। सभी दिल्लीवासी इस प्रदूषण रहित दिवाली के कार्यक्रम में आमंत्रित हैं।
दिल्ली सरकार दिवाली के मौके पर कनॉट प्लेस पर भव्य तरीके से दिवाली मनाने जा रही है, जिसके लिए मैं आप सभी को आमंत्रित करता हूँ। यह कार्यक्रम 26 से 29 अक्टूबर तक शाम 6 से 10 बजे तक होगा ।
विज्ञापन विज्ञापन
सभी दिल्लीवासी इस प्रदूषण रहित दिवाली के कार्यक्रम में आमंत्रित हैं - @ArvindKejriwal pic.twitter.com/Esva015OXR — AAP (@AamAadmiParty) October 21, 2019
केजरीवाल ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'इसका उद्घाटन 26 अक्टूबर को माननीय उपराज्यपाल द्वारा किया जाएगा। हम सभी वहां मौजूद होंगे। इस कार्यक्रम को करने से हमारा मकसद है कि दिल्ली में प्रदूषण रहित दीवाली मने, इस वजह से ही दिल्ली सरकार यह शो कर रही है।'
इसका उद्घाटन 26 अक्टूबर को माननीय
— AAP (@AamAadmiParty) October 21, 2019
उपराज्यपाल द्वारा किया जाएगा। हम सभी वहां मौजूद होंगे।
इस कार्यक्रम को करने से हमारा मकसद है कि दिल्ली में प्रदूषण रहित दीवाली मने, इस वज़ह से ही दिल्ली सरकार यह शो कर रही है- @ArvindKejriwal pic.twitter.com/ExXb40gNJG
आपको बता दें कि पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने से हुआ प्रदूषण हवा के रुख में बदलाव से पहुंचने के कारण राजधानी में हवा की गुणवत्ता फिर खराब स्तर पर पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, रविवार दोपहर बाद 97 अंकों की बढ़ोतरी के साथ वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 258 पर पहुंच गया। एक-दो दिन में हालात और बिगड़ने की आशंका है। सोमवार को हवा बेहद खराब स्तर पर पहुंच सकती है। इसके बाद अगले दो-तीन दिन हालात ऐसे ही बने रहेंगे।
संस्था सफर के मुताबिक, हवा के रुख में अचानक बदलाव से राजधानी में हवा की गुणवत्ता प्रभिवित हुई है। पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने से उठा धुआं दिल्ली-एनसीआर में पहुंचने लगा है। रविवार को हवा में पीएम 2.5 13 फीसदी रहा, जो एक सप्ताह के दौरान सर्वाधिक है।
शनिवार को यह शून्य था। सोमवार को इसके 19 फीसदी तक पहुंचने की आशंका है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, 15-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के दिल्ली की तरफ बढ़ने की वजह से धूल कण बिखरने लगे थे। 21 अक्तूबर को इसकी दिशा में पूर्ण बदलाव की संभावना है।