फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government plans to bring 150 private deep freezers for distribution of corona vaccine

वैक्सीन के वितरण के लिए दिल्ली सरकार 150 निजी डीप फ्रीजर लाने की बना रही योजना

Tue, 05 Jan 2021 02:05 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 05 Jan 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Delhi government plans to bring 150 private deep freezers for distribution of corona vaccine
भारत में कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock

राजधानी में कोरोना वैक्सीन को एयरपोर्ट से लेकर वैक्सीन केंद्र तक ले जाने के लिए कई डीप फ्रीजर की आवश्यकता है। इसके लिए दिल्ली सरकार 150 निजी डीप फ्रीजर वैन किराये पर लेने की योजना बना रही है, जिनकी सहायता से वैक्सीन को एक स्थान से दूसरे स्थान लाया ले जाया जाएगा। इसके साथ ही सरकार की ओर से यातायात पुलिस से पत्र लिख कर पूछा गया है कि क्या वैक्सीन को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया जा सकता है। 

विज्ञापन


दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने रविवार को कहा था कि पहले चरण के टीकाकरण के लिए राजधानी में 600 वैक्सिंग केंद्र बनाए जा रहे हैं। वैक्सीन के विशेष कार्गो विमानों में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद, टीके की शीशियों को विशेष रेफ्रिजरेटेड वैन में राजीव गांधी अस्पताल और सिविल लाइंस के भंडारण केंद्र में ले जाया जाएगा। वहां से, वैक्सीन को विशेष वैन में 609 कोल्ड चेन बिंदुओं पर ले जाया जाएगा। यहां से टीकाकरण बूथों तक वैक्सीन पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed