दिल्ली-NCR में दौड़ेगी हाई स्पीड ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से मेरठ, अलवर व पानीपत के लिए तेज रफ्तार सफर का रास्ता साफ हो गया है। दिल्ली सरकार ने रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) को मंजूरी दे दी है।
इसके तहत तीन कॉरीडोर बनाए जाएंगे। इसके तैयार होने के बाद 160 किमी/घंटे की रफ्तार से लोग मंजिल की तरफ जा सकेंगे। छह साल के अंदर लोग एनसीआर में हाई स्पीड ट्रेन में सफर कर सकेंगे।
बता दें कि दिल्ली सरकार ने एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की पहले की योजना में थोड़ा फेरबदल किया है।
कहां-कहां जाएगी रैपिड रेल?
दिल्ली-अलवर रूट को कश्मीरी गेट की जगह गुड़गांव में ही खत्म करने की योजना है। सरकार की दलील है कि गुड़गांव से इस रूट को दिल्ली मेट्रो से जोड़ा जा सकता है।
रैपिड कॉरीडोर के खत्म होते ही हुडा सिटी सेंटर-जहांगीरपुरी मेट्रो से यात्रा संभव होगी। इसकी जानकारी केंद्र सरकार और एनसीआर प्लानिंग बोर्ड को दे दी गई है। बोर्ड की अगली बैठक में इस पर दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा व यूपी सरकार की मोहर लग जाएगी।
वहीं, मेरठ से दिल्ली को जोड़ने वाली हाई स्पीड लाइन आनंद विहार से आगे सराय काले खां तक आएगी। यहां इसे फेज-3 में बनने वाले मेट्रो स्टेशन से जोड़ा जाएगा। जबकि सोनीपत-पानीपत कॉरीडोर आईएसबीटी कश्मीरी गेट पर खत्म होगा। यहां से आगे का सफर मेट्रो से किया जा सकेगा।
प्रोजेक्ट की कुछ खास बातें
-100 करोड़ रुपये के फंड वाली कंपनी करेगी आरआरटीएस का निर्माण व परिचालन, इसमें दिल्ली, यूपी, हरियाणा व राजस्थान की 12.5-12.5 फीसदी।
-12.5 फीसदी हिस्सा दिल्ली सरकार का होगा।
-2 घंटे में मेरठ, सोनीपत, पानीपत, अलवर का होगा सफर।
-22.5-22.5 फीसदी हिस्सा शहरी मंत्रालय व रेल मंत्रालय और एनसीआर प्लानिंग बोर्ड का हिस्सा 5 फीसदी।
कुछ इस तरह होगा रूट
दिल्ली-मेरठ रूट का दिल्ली में पड़ने वाला 9.7 किमी व दिल्ली-अलवर का 32 किमी हिस्सा अंडरग्राउंड होगा। दिल्ली-पानीपत रूट पर 26.3 किमी एलीवेटेड व 2.7 किमी एरिया अंडरग्राउंड होगा।
कॉरीडोर के दिल्ली में स्टेशन
दिल्ली-मेरठ: आनंद विहार, सराय काले खां
दिल्ली-अलवर: महिपालपुर, धौलाकुआं, आईएनए, सराय काले खां, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी कश्मीरी गेट
दिल्ली-पानीपत: नरेला, मुकरबा चौक, आईएसबीटी कश्मीरी गेट
तीनों कॉरीडोर
दिल्ली-सोनीपत-पानीपत: 111 किमी
दिल्ली-गुड़गांव-अलवर: 180किमी
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ: 90किमी