फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government oppose home isolation finish up in delhi it says it will create chaos among patients sisodia to oppose in meeting of ddma

क्वारंटीनः शाम को फिर होगी डीडीएमए की बैठक, केजरीवाल ने पूछा- गर्म रेल कोच में कैसे रहेंगे लोग

Sat, 20 Jun 2020 01:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 20 Jun 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
Delhi government oppose home isolation finish up in delhi it says it will create chaos among patients sisodia to oppose in meeting of ddma
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

संक्रमित मरीजों के पांच दिन अनिवार्य क्वारंटीन में रहने पर दिल्ली सरकार और केंद्र आमने-सामने आ गए हैं, जो आज दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट की बैठक में भी देखने को मिला। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पूछा कि रेलवे ने संक्रमितों को क्वारंटीन करने के लिए कोच तो दिए हैं लेकिन इतनी गर्मी में लोग रेल कोच में कैसे रहेंगे। वहीं मनीष सिसोदिया ने बताया है कि यह बैठक बेनतीजा रही और शाम पांच बजे दोबारा बैठक होगी।

विज्ञापन


क्या हुआ बैठक में सिसोदिया ने बताया-
सिसोदिया ने बैठक के बाद कहा कि स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की मीटिंग में दोनों ही मुद्दों- निजी अस्पताल के बेड के रेट और होम आइसोलेशन खत्म करने के एलजी साहब के आदेश पर सहमति नहीं बनी, अब बैठक शाम को 5 बजे दोबारा होगी।
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि केंद्र सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों में केवल 24 प्रतिशत बेड का सस्ता करने की सिफारिश की है जबकि दिल्ली सरकार कम से कम 60% बेड सस्ते देने पर अड़ी है। यहीं बात अटक गई है। शाम को फिर इस पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष सिसोदिया आगे बोले कि होम आइसोलेशन खत्म करने के सम्बंध में भी एलजी साहब के कल के फैसले का दिल्ली सरकार ने विरोध किया। इस पर भी कोई निर्णय नहीं हुआ। शाम को फिर चर्चा होगी।

कल से क्या कह रहे हैं आप नेता
इससे पहले सत्येंद्र जैन की अनुपस्थिति में कार्यकारी स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा था कि, आज 12 बजे दिल्ली राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक है। इसमें हम एलजी साहब के होम आइसोलेशन खत्म करने के आदेश का विरोध करेंगे और इसे बदलने को कहेंगे। होम आइसोलेशन खत्म करने का यह आदेश आईसीएमआर की गाइडलाइन्स के खिलाफ है और उनके इस आदेश से दिल्ली में अफरातफरी मच जाएगी।

वहीं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार तानाशाही पर उतारू है। जो लोग अपने घर में ठीक हो सकते हैं उनको 47 डिग्री की तपती गर्मी में रेल कोच में क्यों रखना चाहती है भाजपा? भाजपा के नेता रेल कोच की आग भट्टी में दो दिन रह कर दिखाएं।

दिल्ली सरकार का कहना है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दिल्ली सरकार का होम आइसोलेशन कार्यक्रम सबसे सफल कदमों में से एक रहा है। इसमें हर दिन निगरानी और परामर्श के माध्यम से घर पर हजारों हल्के और बिना लक्षण वाले लोगों का इलाज किया है।


यही नहीं, दिल्ली सरकार का दावा है कि आईसीएमआर के दिशा-निर्देशों के अनुसार होम आइसोलेशन प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जा रहा है। दिल्ली सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि होम आइसोलेशन ने मामूली लक्षणों वाले बहुत से लोगों को बाहर आने और अपनी जांच कराने के लिए प्रोत्साहित किया है। केंद्र सरकार के रोक लगाने के आदेश से लोग जांच के प्रति हतोत्साहित करेगा। एसिम्प्टोमैटिक व हल्के लक्षण वाले कोरोना मरीज जांच से बचेंगे और क्वारंटीन नहीं होंगे, नतीजतन संक्रमण और फैलेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed