फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government officer accused of misdeed with minor arrested

Delhi Minor Misdeed Case: मुंहबोला मामा बन लूटता रहा अस्मत, तिल-तिल घुटती रही किशोरी; दरिंदगी की पूरी दास्तां

Mon, 21 Aug 2023 10:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 21 Aug 2023 10:18 PM IST
सार

एक अक्तूबर 2020 को किशोरी के पिता की मौत हो गई। इसके बाद डिप्रेशन का शिकार किशोरी का स्कूल भी छूट गया। फिलहाल वह नेशनल ओपन स्कूल से पढ़ाई कर रही थी। इसके बाद पूरा घटनाक्रम हुआ।

विज्ञापन
Delhi government officer accused of misdeed with minor arrested
आरोपी प्रेमोदय खाका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिता की मौत के बाद किशोरी डिप्रेशन का शिकार हो गई थी। इस दौरान दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत उपनिदेशक प्रेमोदय खाका हमदर्दी जताकर उसे अपने घर बुराड़ी ले आया। उसका कहना था कि बच्चों के साथ किशोरी का मन बहल जाएगा, लेकिन किसी को पता नहीं था कि किशोरी को अपने घर ले जाने की उसकी मंशा क्या है।

विज्ञापन

आरोपी प्रेमोदय खाका ने अपने घर लाने के कुछ ही दिनों बाद किशोरी की अस्मत लूटना शुरू कर दी। नवंबर 2020 से लेकर फरवरी 2021 तक यह सिलसिला चलता रहा। आरोपी मुंहबोला मामा बनकर डरा-धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान पीड़िता तिल-तिल घुटती रही। किसी तरह अप्रैल 2021 में वह जिद करके अपनी मां के साथ वापस घर आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ती ही चली गई। मां इधर-उधर उसका इलाज करवाती नहीं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। सात अगस्त को पीड़िता को पैनिक अटैक आया तो उसे सेंट स्टीफन अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान हुई काउंसलिंग में पीड़िता ने अपने दिल के राज खोले और मामले का खुलासा हुआ।

विज्ञापन

एक परिजन ने बताया कि पीड़िता और उसका परिवार झारखंड का रहने वाला है। फिलहाल यह लोग उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में रह रहे हैं। माता-पिता दोनों ही प्रिंसिपल थे। किशोरी के जन्म से पहले वर्ष 2002 में परिवार बुराड़ी स्थित चर्च जाता था। वहां इनकी मुलाकात आरोपी प्रेमोदय खाका से हुई।

वह भी झारखंड का रहने वाला है। दोनों परिवार भी एक ही जाति के हैं, इसलिए इनकी नजदीकियां बढ़ गईं। आरोपी पीड़िता की मां को बहन कहने लगा। दोनों परिवारों का एक-दूसरे के घर आना जाना रहा। इस बीच 2006 में किशोरी का जन्म हुआ। बाद में आरोपी के कहने पर ही परिवार ने उत्तरी दिल्ली के एक स्कूल में उसका दाखिला करवाया।

एक अक्तूबर 2020 को किशोरी के पिता की मौत हो गई। इसके बाद डिप्रेशन का शिकार किशोरी का स्कूल भी छूट गया। फिलहाल वह नेशनल ओपन स्कूल से पढ़ाई कर रही थी। इसके बाद पूरा घटनाक्रम हुआ। मौजूदा समय में पीड़िता सदमे से उभर नहीं पा रही है। डॉक्टर इलाज में लगे हैं। किसी भी परिजन को यकीन नहीं हो रहा है कि प्रेमोदय ऐसी हरकत कर सकता है। अब परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed