फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government ministers said the budget was focused on development and the environment.

Delhi NCR News: दिल्ली सरकार के मंत्रियों की राय, बजट को विकास और पर्यावरण पर फोकस बताया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के सभी मंत्रियों ने ग्रीन बजट की सराहना की है। इसे विकास, पर्यावरण संरक्षण और जनहित का संतुलित खाका बताया है। मंत्रियों ने अपने-अपने विभाग के नजरिए से बजट को दिल्ली के भविष्य के लिए अहम बताया और इसे बदलाव लाने वाला कदम कहा।

बजट में हर सेक्टर का समाधान : प्रवेश साहिब सिंह
पीडब्ल्यूडी मंत्री ने बताया कि इस बजट को ग्रीन इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि इसमें हर सेक्टर की समस्याओं के समाधान पर फोकस है। नए डी-सेंट्रलाइज्ड एसटीपी, नालों को टेप करने और यमुना में साफ पानी छोड़ने की योजना से जल प्रदूषण कम होगा। साथ ही नए फ्लाईओवर और कॉरिडोर ट्रैफिक कम करेंगे, जिससे वाहन प्रदूषण में कमी आएगी और दिल्ली ज्यादा साफ-सुथरी बनेगी।
विज्ञापन


युवाओं को आत्मनिर्भर बनाएगा बजट : कपिल मिश्रा

पर्यटन मंत्री ने इस बजट को युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और दिल्ली की पहचान बदलने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट समाज में संवेदनशीलता बढ़ाने के साथ हर वर्ग के जीवन स्तर को सुधारने वाला है। साथ ही यह पशुओं के प्रति भी संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि यह बजट दिल्ली को वैश्विक सांस्कृतिक और पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के सपने साकार करने वाला बजट : आशीष सूद
गृह विभाग मंत्री ने बजट को जनहितकारी बताते हुए कहा कि यह दिल्ली के लोगों के सपनों को साकार करने वाला है। उन्होंने कहा कि सरकार आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए लगातार काम कर रही है और यह बजट उसी दिशा में एक मजबूत कदम है। उनके मुताबिक, ग्रीन बजट से विकास और पर्यावरण दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ने की नीति साफ दिखती है।

पर्यावरण संरक्षण के लिए मील का पत्थर : मंजिंदर सिंह सिरसा
उद्योग मंत्री ने बजट को ऐतिहासिक करार दिया और कहा कि यह विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि पहले 1 लाख करोड़ के बजट पर सवाल उठे थे, लेकिन सरकार ने इसे सफलतापूर्वक लागू कर दिखाया। अब यह नया बजट दिल्ली को और आगे ले जाने वाला साबित होगा।


स्वास्थ्य-परिवहन के लिए बड़ा बजट : डॉ. पंकज कुमार सिंह
स्वास्थ्य एवं परिवहन मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य और परिवहन के लिए बड़ा बजट सरकार की प्रतिबद्धता दिखाता है। उन्होंने कहा कि सभी के लिए सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। साथ ही, टिकाऊ और जाम-मुक्त परिवहन व्यवस्था विकसित करने पर भी जोर है। ये बजट उपचार अधिकार है, के सिद्धांत पर आधारित है और बेहतर सेवा देने की दिशा में कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article