फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Water Crisis Minister Atishi Held Haryana Responsible for Water shortage in Capital News in Hindi

Water Crisis: 'हरियाणा की मनमानी ने दिल्ली को आपात स्थिति में डाल दिया', जल संकट पर केंद्र को पत्र लिखेगी AAP

Thu, 30 May 2024 02:34 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 30 May 2024 02:34 PM IST
सार

Delhi Minister Atishi on Water Crisis: दिल्ली की मंत्री ने कहा कि हम केंद्र सरकार को पत्र लिखेंगे कि पानी समय पर और पूरा हरियाणा की तरफ से दिया जाए। हरियाणा दिल्ली के साथ ऐसे नहीं कर सकता है। दिल्ली यमुना पर निर्भर है। जब हरियाणा से पानी ही कम आएगा तो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पानी कहां से लाएगा?

विज्ञापन
Delhi Water Crisis Minister Atishi Held Haryana Responsible for Water shortage in Capital News in Hindi
दिल्ली की मंत्री आतिशी - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्लीवासियों पर इस समय दोहरी मार पड़ रही है। भीषण गर्मी से तपती दिल्ली में पेयजल संकट भी परेशान कर रहा है। पानी की कमी को लेकर दिल्ली सरकार ने आपातकालीन बैठक बुलाई। उधर, दिल्ली की मंत्री आतिशी ने वजीराबाद जल उपचार संयंत्र का निरीक्षण किया। वहीं, दिल्ली में जल संकट को लेकर महिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री आतिशी के आवास के बाहर अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन



अतिशी ने कहा, 'दिल्ली अपनी पूरी पानी की पूर्ति के लिए यमुना नदी पर निर्भर है। दिल्ली की यमुना नदी में वो ही पानी आता है जो हरियाणा से छोड़ा जाता है। आज हम वजीराबाद प्लांट पर हैं। जो यमुना का पानी आता है उससे वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को यहां से पानी मिलता है। जब हरियाणा से पानी ही कम आएगा तो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पानी कहां से लाएगा? हमने हरियाणा सरकार को भी चिट्ठी लिखी है, हम केंद्र सरकार से भी संपर्क करेंगे कि दिल्ली को उसके हिस्से का पानी मिलना चाहिए।' दिल्ली की मंत्री ने कहा कि हम केंद्र सरकार को पत्र लिखेंगे कि पानी समय पर और पूरा हरियाणा की तरफ से दिया जाए। हरियाणा दिल्ली के साथ ऐसे नहीं कर सकता है। दिल्ली यमुना पर निर्भर है। वजीराबाद वॉटर प्लांट में हम पहुंचे हैं। यहां का पानी लगातार घट रहा है। वजीराबाद, चंद्रवाल और ओखला वोटर ट्रीटमेंट प्लांट में जाता है। लेकिन पानी कम होनो की वजह से प्लांट में पानी ही नहीं पहुंच रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा दिल्ली को पानी नहीं देगा तो प्लांट कैसे काम करेंगे। हरियाणा को हमने पत्र भी लिखा हुआ है। हमने एक अहम बैठक बुआई बुलाई है। हमें उम्मीद है कि अधिकारी सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे। पानी की सप्लाई की समस्या आ रही है। हरियाणा की मनमानी ने दिल्ली को आपात स्थिति में डाल दिया है। केंद्र की जिम्मेदारी है कि वो हरियाणा को इस तरह की मनमानी नहीं करने दें। ये भ्रम है कि दिल्ली में पानी वाटर पाइपलाइन में लीकेज से बर्बाद होता है। ऐसा बिलकुल भी नहीं है, ये झूठ है कि 30 फीसदी बर्बाद होता है। एलजी को इस वक्त अधिकारियों को निर्देश देना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed