फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Government may increase Minimum wage before Diwali

दिवाली से पहले बढ़ेगी न्यूनतम मजदूरी, फाइल पहुंची एलजी के पास

Tue, 22 Oct 2019 05:40 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 22 Oct 2019 05:40 AM IST
विज्ञापन
Delhi Government may  increase Minimum wage before Diwali
anil baijal

दिल्ली सरकार दिवाली से पहले न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की तैयारी में है। इससे जुड़ी फाइल अब उपराज्यपाल के पास है। सोमवार को श्रम मंत्री गोपाल राय ने इस बारे में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। उपराज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद सभी श्रेणियों में न्यूनतम मजदूरी बढ़ जाएगी।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के इस फैसले से राजधानी के करीब 50 लाख लोगों को दोहरा फायदा मिलेगा। न्यूनतम मजदूरी बढ़ने के साथ यह मामला कोर्ट में लंबित रहने के दौरान का छह महीने का महंगाई भत्ता भी उन्हें मिलेगा। श्रम मंत्री गोपाल राय के मुताबिक, सोमवार को अधिकारियों से न्यूनतम मजदूरी पर अधिसूचना जारी करने और महंगाई भत्ते के एरियर पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


वहीं, मामला कोर्ट में लंबित होने से अप्रैल से अक्तूबर तक महंगाई भत्ता नहीं बढ़ा है। अब अदालत से फैसला हो जाने के बाद नियोक्ताओं को इसे देना होगा। इसके लिए सरकार अलग से अधिसूचना जारी करेगी। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अधिकारियों का कहना है कि अप्रैल की पुरानी दर के हिसाब से हर महीने का करीब 650 रुपये का महंगाई भत्ता बन रहा है। नियोक्ताओं को अप्रैल से अक्तूबर के बीच का एरियर देना होगा।

किसे कितने मिलेंगे

श्रेणी पहले अब
अकुशल 13,350 14,842
अर्ध-कुशल 14,698 16,341
कुशल 16,182 17,991
दसवीं से कम पढ़ा 9,724 14,842
12वीं पर स्नातक नहीं 10,764 16.341
स्नातक 11,830 17,991
नोट : मजदूरी रुपये प्रतिमाह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed