फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government making beggars self reliant by providing skill development training

दिल्ली सरकार की अनूठी पहल: अब किसी के आगे हाथ नहीं फैलाएंगे भिखारी, सफल हुआ प्लान तो बदल जाएगी तकदीर और तस्वीर

Sun, 10 Apr 2022 04:50 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 10 Apr 2022 04:50 PM IST
सार

अपने प्लान के तहत सरकार अभी प्रयोग कर रही है। जिसमें 50 भिखारियों को प्रशिक्षण दे रही है। इस प्रशिक्षण को पूरा करने वाले भिखारियों को सरकार रोजगार भी मुहैया कराएगी।

विज्ञापन
Delhi government making beggars self reliant by providing skill development training
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

मजबूरी के शिकार भिखारियों का जीवन स्तर सुधारने के लिए दिल्ली सरकार ने अनूठी पहल की है। जिसके लिए बाकायदा योजना बनाई गई है। इस योजना के तहत भिखारियों को कौशल विकास प्रशिक्षण देकर मुख्यधारा में लाया जाएगा। सरकार के प्लान के अनुसार सड़कों, ऐतिहासिक इमारतों के पास भीख वालों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभी 50 भिखारियों को दो आश्रय गृहों में जैम-जैली बनाने के साथ ही रंगाई-पुताई का काम सिखाया जा रहा है। सरकार प्रशिक्षण के बाद इन लोगों को रोजगार भी मुहैया कराएगी।

विज्ञापन

सफल रही योजना तो बदल सकती है तस्वीर

दिल्ली सरकार अपने प्लान के तहत अभी प्रयोग कर रही है। जिसमें रोशनआरा रोड आश्रय गृह और दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड के आश्रय गृह में क्रमशः 25 पुरुष और 25 महिला भिखारियों को प्रशिक्षण दे रही है। अगर यह प्रयास सफल रहा तो सरकार इसे बड़े स्तर पर लागू करेगी। जिसमें दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर भिखारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भिखारियों की कुल संख्या 20,719
साल 2021 में सरकार ने भिखारियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए सर्वे कराया था। जिसमें भिखारियों की कुल संख्या 20,719 पाई गई थी। जिसके बाद भिखारियों का जीवन स्तर सुधारने के लिए इस प्रोग्राम को शुरू करने का एलान किया था। इस प्रशिक्षण को पूरा करने वाले भिखारियों को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। जिसके आधार पर अपना काम शुरू करने वालों सरकार आर्थिक मदद देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed