फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government made arrangements for agitating farmers in Burari

दिल्ली सरकार ने किसानों के लिए बुराड़ी में की व्यवस्था, अब राजधानी में रहेगा आंदोलनकारियों का डेरा

Sat, 28 Nov 2020 06:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 28 Nov 2020 06:40 AM IST
विज्ञापन
Delhi government made arrangements for agitating farmers in Burari
बुराड़ी के निरंकारी मैदान में किसानों की व्यवस्था के लिए फॉगिंग की गई... - फोटो : amar ujala

दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों का स्वागत ‘अतिथि’ के तौर पर करते हुए उनके खाने, पीने और आश्रय का बंदोबस्त किया।  राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न प्रवेश बिंदुओं से हजारों किसानों को प्रवेश करने और उत्तरी दिल्ली के मैदान में कृषि कानूनों के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन की अनुमति दी गई है। इस बीच आंदोलनकारी किसानों ने दो टूक कहा है कि मांगें न माने जाने तक दिल्ली में ही डेरा रहेगा।

विज्ञापन


इसी बीच, किसानों के कुछ प्रतिनिधियों ने बुराड़ी में अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ निरंकारी समागम ग्राउंड का मुआयन किया। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर संबंधित स्थल पर पेयजल की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

 
वहीं राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने उत्तरी दिल्ली और मध्य दिल्ली के जिला अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे किसानों के आश्रय, पेयजल, मोबाइल टॉयलेट के साथ ही ठंड के महीने और महामारी को देखते हुए उपयुक्त व्यवस्था करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सिंघु बॉर्डर पर राष्ट्रीय राजमार्ग के एक हिस्से पर शुक्रवार शाम में किसानों ने बड़ी रसोई तैयार की और एक दिन के लंबे थका देने वाले प्रदर्शन के बाद भोजन तैयार किया।  हालांकि भले ही पुलिस ने उन्हें राष्ट्रीय राजधानी में जाने की अनुमति दे दी हो लेकिन वे बुराड़ी के निरंकारी मैदान में जाने से इनकार कर रहे हैं।

किसानों से कहा गया है कि वे केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ संबंधित मैदान में प्रदर्शन जारी रख सकते हैं।वहीं कुछ किसानों का कहना है कि वे हरियाणा में फंसे किसानों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। कई किसानों का कहना है कि वे या तो रामलीला मैदान जाना चाहते हैं या प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर जाना चाहते हैं।

इससे पहले दिल्ली मार्च के लिए निकले किसानों को शुक्रवार को सिंघु व टिकरी बॉर्डर पर हिंसक झड़प के बाद दोपहर करीब ढाई बजे दिल्ली पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी स्थित निरंकारी मैदान में आने की अनुमति दे दी। हालांकि सभी किसान संगठन इस पर सहमत नहीं हुए। करीब 300 किसान टिकरी बॉर्डर से निरंकारी मैदान पहुंच गए, लेकिन बड़ी संख्या किसानों के सिंघु व टिकरी बॉर्डर पर रात तक डटे रहने से हालात तनावपूर्ण बने थे। 

ऐसे में शनिवार को ही फैसला हो पाएगा कि किसान निरंकारी मैदान पहुंचते हैं या नहीं। इससे पहले दोनों बॉर्डर पर किसानों की ओर से पथराव करने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछार की। इसमें एक एएसआई सहित 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए, वहीं कुछ किसानों के भी घायल होने की खबर है। पुलिस ने 89 किसानों को हिरासत में लिया। 

उत्तरी दिल्ली निगम ने सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली 
किसान आंदोलन के तहत प्रदर्शन कर रहे पड़ोसी राज्यों के किसानों के लिए बुराड़ी स्थित निरंकारी मैदान में उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली है। इस कड़ी में शुक्रवार को फॉगिंग से लेकर साफ सफाई की व्यवस्था की गई।


उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर जयप्रकाश ने बताया कि निरंकारी मैदान में साफ सफाई के लिए विभिन्न टीमों को उतारा है। इसके तहत मैदान में सड़क की सफाई से लेकर मच्छरों से बचाने के लिए फॉगिंग की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही जगह-जगह मोबाइल डिस्पेंसरी और टैंकर भी लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed