फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government increases minimum monthly wage before Diwali

Delhi News: दिवाली से पहले दिल्ली सरकार ने कर्मियों-श्रमिकों को दिया तोहफा, न्यूनतम मासिक वेतन में की वृद्धि

Thu, 19 Oct 2023 11:01 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 19 Oct 2023 11:01 PM IST
सार

श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने सभी श्रमिकों और कर्मचारियों को बढ़ी हुई दरों के साथ भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। श्रम मंत्री के मुताबिक, कुशल श्रमिकों के मासिक वेतन को 20,903 रुपये से बढ़ाकर 21,215 रुपये किया गया है। वेतन में 312 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

विज्ञापन
Delhi government increases minimum monthly wage before Diwali
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

त्योहारों के मौके पर दिल्ली सरकार ने न्यूनतम मासिक वेतन में बढ़ोतरी कर श्रमिकों व कर्मचारियों को तोहफा दिया है। अकुशल, अर्ध कुशल और कुशल श्रमिकों का मासिक वेतन सरकार ने बढ़ा दिया है। इसका लाभ लिपिक और सुपरवाइजर वर्ग के कर्मचारियों को भी मिलेगा। इसमें गैर मैट्रिक, मैट्रिक और स्नातक कर्मचारी शामिल हैं। एक अक्तूबर से नया वेतन लागू होगा।

विज्ञापन


श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने सभी श्रमिकों और कर्मचारियों को बढ़ी हुई दरों के साथ भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। श्रम मंत्री के मुताबिक, कुशल श्रमिकों के मासिक वेतन को 20,903 रुपये से बढ़ाकर 21,215 रुपये किया गया है। वेतन में 312 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अर्ध कुशल श्रमिकों के मासिक वेतन को 18,993 रुपये से बढ़ाकर 19,279 रुपये कर 286 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, अकुशल मजदूरों के मासिक वेतन को 17,234 रुपये से बढ़ाकर 17,494 रुपये करते हुए 260 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन


वहीं, न्यूनतम वेतन की नई दरों से दिल्ली के सुपरवाइजर और लिपिक वर्ग के कर्मचारियों को भी लाभ मिलेगा। नई दरों के अनुसार अब गैर मैट्रिक कर्मचारियों का मासिक वेतन 18,993 से बढ़ाकर 19,279 रुपये कर दिया गया है, जिससे उनके मासिक वेतन में 286 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसी प्रकार से मैट्रिक पास और गैर स्नातक कर्मचारियों का मासिक वेतन 20,903 से बढ़ाकर 21,215 रुपये कर उसमें 312 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, स्नातक कर्मचारियों और इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले मजदूरों का मासिक वेतन 22,744 से बढ़ाकर 23,082 रुपये कर दिया गया है। मासिक वेतन में सबसे अधिक 338 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मासिक वेतन

शैक्षणिक योग्यता --पुराना वेतन --नया वेतन
गैर मैट्रिक कर्मचारी --18,993    --19,279
मैट्रिक पास कर्मचारी --20,903   --21,215
स्नातक, अधिक शैक्षणिक योग्यता 22,744 23,082

इतना बढ़ा मासिक वेतन

श्रमिक --वर्ग पुराना --वेतन नया वेतन
अकुशल 17,234 --17,494
अर्ध कुशल --18,993 --19,279
कुशल --20,903 --21,215

दिल्ली में मजदूरी प्रतिदिन
अकुशल-673 रुपये
अर्ध कुशल-742 रुपये
कुशल-816 रुपये

‘दिल्ली में मजदूरों को सबसे ज्यादा मिलता है न्यूनतम वेतन’
आप सरकार ने दावा किया है कि दिल्ली में मजदूरों को मिलने वाला न्यूनतम वेतन देश के अन्य किसी भी राज्य की तुलना में सबसे अधिक है। श्रम मंत्री ने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली के सभी श्रमिकों को राहत देने के लिए हर 6 माह में लगातार महंगाई भत्ते को बढ़ाती है। इस फैसले से सभी अनुसूचित रोजगार श्रेणियों में अकुशल, अर्ध-कुशल, कुशल और अन्य श्रमिकों को लाभ मिलेगा। असंगठित क्षेत्र में न्यूनतम मजदूरी पर कार्यरत लोगों को भी महंगाई भत्ते का लाभ मिलना चाहिए, जो आमतौर पर राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारियों को दिया जाता है।

इससे महंगाई की मार झेल रहे लाखों श्रमिकों को राहत मिलेगी। बढ़ती महंगाई के कारण आर्थिक चुनौतियों ने समाज के सभी वर्गों को प्रभावित किया है। ऐसी स्थिति में श्रमिकों को कुछ राहत देने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा न्यूनतम वेतन में की गई इस बढ़ोतरी से मजदूरों को मदद मिलेगी। असंगठित क्षेत्र के ऐसे श्रमिकों को महंगाई भत्ते पर रोक नहीं लगाई जा सकती है, जिन्हें सामान्य तौर पर केवल न्यूनतम मजदूरी मिलती है इसलिए दिल्ली सरकार ने महंगाई भत्ते जोड़कर नए न्यूनतम वेतन की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed