फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi government hospital gtb doctors dancing in ward to treat patients, inspired from brazil

दिल्ली के सरकारी अस्पताल की नई पहल, वार्ड में मरीज संग डांस कर रहे डॉक्टर

Wed, 16 Jan 2019 09:52 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 16 Jan 2019 09:52 AM IST
सार

  • ब्राजील के वीडियो से ली सीख, दिल्ली सरकार के जीटीबी की पहल
  • मरीज-डॉक्टर के बीच संबंध मधुर बनाने की पहल

विज्ञापन
delhi government hospital gtb doctors dancing in ward to treat patients, inspired from brazil
डॉक्टर वार्ड में नाचकर कर रहे मरीजों का इलाज (फाइल फोटो) - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

डॉक्टर-मरीज के बीच बढ़ता तनाव कम करने के लिए दिल्ली सरकार के गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी) ने नई पहल की है। ब्राजील के एक अस्पताल में बने वीडियो से सीख लेते हुए जीटीबी अस्पताल के डॉक्टरों ने वार्ड में मरीजों के साथ डांस शुरू किया है। एक वार्ड में दिन में करीब आधा घंटा डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और मरीज साथ डांस करते हैं।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार जल्द ही अन्य अस्पतालों में भी इसे शुरू करना चाहती है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि एक वीडियो से संदेश लेने के बाद अस्पताल की यह पहल काफी सराहनीय है। दिल्ली के अस्पतालों में आए दिन हो रहे झगड़ों और हमलों के साथ डॉक्टरों के प्रति खो रहे विश्वास को कायम करने के लिए यह बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


मंगलवार को राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि इंसान को दिल खोलकर हंसना चाहिए। काम या व्यक्तिगत दबाव में आकर जो हंसते नहीं, वे पशु समान होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहे दबाव के कारण दिल्ली के अस्पतालों में मौजूद स्टाफ और मरीजों के बीच मधुर संबंध बनाने के लिए ऐसी पहल होना बेहद जरूरी है। हर अस्पताल में मरीज, डॉक्टर व स्टाफ के लिए डांस रूम होना चाहिए।

जीटीबी अस्पताल में यह पहल हुई तो पहले दिन मरीजों को बड़ा अजीब लगा। धीरे-धीरे वार्ड में मौजूद सभी मरीज डांस में सहभागिता करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed