{"_id":"5df0b4938ebc3e87ec7ff1bd","slug":"delhi-government-honours-firemans-who-worked-in-zakir-nagar-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाकिर नगर अग्निकांड में 13 लोगों को बचाने वाले दमकलकर्मियों को दिल्ली सरकार ने दिए दो-दो लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाकिर नगर अग्निकांड में 13 लोगों को बचाने वाले दमकलकर्मियों को दिल्ली सरकार ने दिए दो-दो लाख रुपये
Wed, 11 Dec 2019 02:49 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 11 Dec 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : आप ट्विटर अकाउंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणपूर्वी दिल्ली के जाकिर नगर में बीते अगस्त में आग लगने की घटना में 13 लोगों को बचाने वाले चार दमकलकर्मियों को दिल्ली सरकार ने बुधवार को दो-दो लाख रुपये का इनाम दिया। आज यानी बुधवार को दमकलकर्मियों को इनाम राशि के चेक दिए गए।
अधिकारियों ने बताया कि जाकिर नगर के एक भीड़भाड़ वाले इलाके की चार मंजिला आवासीय इमारत में इसी साल छह अगस्त को शॉर्ट सर्किट होने के कारण भयानक आग लग गई थी। घटना में तीन बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए थे।
बचाव अभियान के दौरान चारों दमकलकर्मी घायल हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि दिल्ली सरकार ने दमकलकर्मियों द्वारा किए गए अच्छे काम की सराहना की और डीएफएस का मनोबल बढ़ाने के लिए सद्भावना के तौर पर प्रत्येक दमकलकर्मी को दो लाख रुपये दिए हैं।