{"_id":"57a4b5784f1c1b75652b8a35","slug":"delhi-government-forms-high-level-committee-for-guest-teachers-demands","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने अतिथि शिक्षकों की मांगों के लिए बनाई उच्च स्तरीय कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने अतिथि शिक्षकों की मांगों के लिए बनाई उच्च स्तरीय कमेटी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 06 Aug 2016 09:15 AM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार ने अतिथि शिक्षकों को राहत देने की दिशा में अपना कदम बढ़ाया है। अतिथि शिक्षकों ने सरकार से कुछ मांगें की थी। जिसके लिए सरकार ने एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन
इस कमेटी का प्रमुख सेक्रेटरी (वित्त) को बनाया गया है। यह कमेटी अतिथि शिक्षकों के लिए फिक्स सैलेरी, मातृत्व अवकाश, माह में एक साधारण अवकाश पर विचार करेगी।
विज्ञापन
दरअसल, हाल ही में दिल्ली अतिथि शिक्षक संघ ने प्रदर्शन किया था। शिक्षकों की ओर से सरकार से इन मांगों का हल निकालने के लिए निवेदन किया गया था। जिसकेबाद उन्हें आश्वस्त किया गया था कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
सरकार ने अतिथि शिक्षकों को स्थायी करने केसंबंध में फाइल को मंजूरी के लिए उपराज्यपाल के पास भेजा था लेकिन अब तक वहां से मंजूरी नहीं मिली है। सरकार प्रयास कर रही है कि शिक्षकों को स्थायी करने वाली फाइल को जल्द मंजूरी मिल जाए।
सरकार ने सभी अतिथि शिक्षकों को एक जुलाई से दुबारा नियुक्त कर दिया। इस कारण से लगभग 17 हजार अतिथि शिक्षकों को लाभ मिला। सरकार ने साफ कर दिया है कि अब जब तक इन शिक्षकों को स्थायी करने की योजना नहीं बन जाती और इन्हें स्थायी नहीं कर दिया जाता, तब तक किसी शिक्षक को हटाया नहीं जाएगा।