{"_id":"5f4ba4a5089db46edd27f6d0","slug":"delhi-government-extends-functioning-of-weekly-market-till-6-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सरकार ने 6 सितंबर तक बढ़ाई साप्ताहिक बाजार लगाने की अवधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली सरकार ने 6 सितंबर तक बढ़ाई साप्ताहिक बाजार लगाने की अवधि
Sun, 30 Aug 2020 06:37 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 30 Aug 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
साप्ताहिक बाजार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार ने एक सप्ताह के लिए 6 सिंतबर तक तीनों निगमो (नई दिल्ली नगरपालिका परिषद/ दिल्ली छावनी बोर्ड) में लगने वाले साप्ताहिक बाजारों की अवधि बढ़ा दी है। सरकार ने हर जोन में रोजाना एक साप्ताहिक बाजार लगाने की अनुमति दी है।
विज्ञापन
Delhi govt extends functioning of one weekly market per day per zone in all three municipal corporations/New Delhi Municipal Council/Delhi Cantonment Board, on trial basis for a week till September 6.
— ANI (@ANI) August 30, 2020विज्ञापन
इससे पहले दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 22 अगस्त हो साप्ताहिक बाजार ट्रायल बेसिस पर खोलने की अनुमति दे दी थी। कोरोना काल में बाजार जाने वाले लोगों को मास्क लगाने के साथ आपस में दूरी का पालन करने की शर्तों के साथ ये मंजूरी दी गई थी। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने 21 अगस्त को इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। अधिकारियों का कहना था कि दिक्कत न होने पर ही इनको पूरी तरह खोला जाएगा।
विज्ञापन
डीडीएमए की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया था कि कंटेनमेंट जोन के अलावा 24-30 अगस्त के बीच ट्रायल बेसिस पर बाजार खोला जाएगा। इसमें कोविड19 के नियमों का सख्ती से पालन होगा। इसमें बाजार जाने वाले लोगों के साथ दुकानदारों को मॉस्क लगाने के साथ दो लोगों के बीच की दूरी बनाए रखनी होगी। वहीं, जिला व पुलिस प्रशासन नियमों का पालन सुनिश्चित करेंगे।