फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi government distribute 25 lakh tricolors arvind kejriwal said on august 14 at 5 pm delhiites sing nation

Delhi: दिल्ली सरकार बांटेगी 25 लाख तिरंगे, केजरीवाल बोले- 14 अगस्त शाम पांच बजे दिल्लीवाले गाएंगे राष्ट्रगान

Fri, 05 Aug 2022 04:57 PM IST
Vikas Kumar पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 05 Aug 2022 04:57 PM IST
सार

अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि 14 अगस्त को शाम पांच बजे दिल्ली में 25 लाख झंडे बांटे जाएंगे और सभी हाथ में तिरंगा लेकर एक साथ राष्ट्रगान गाएंगे। 

विज्ञापन
delhi government distribute 25 lakh tricolors arvind kejriwal said on august 14 at 5 pm delhiites  sing nation
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली सरकार देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को बहुत ही भव्य तरीके से मनाएगी। इस कड़ी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अपील की कि 14 अगस्त की शाम पांच बजे हर भारतवासी हाथ में तिरंगा लेकर पूरी देशभक्ति के साथ राष्ट्रगान गाए। हम सब मिलकर तिरंगा फहराएंगे, राष्ट्रगान गाएंगे और हर हाथ में तिरंगा होगा। दिल्ली सरकार लोगों में 25 लाख तिरंगे बांटेगी। सरकारी स्कूलों में हर बच्चे को तिरंगा दिया जाएगा। दिल्ली में तरह-तरह के करीब 100 जगह कार्यक्रम होंगे। 

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि तिरंगा हाथ में लेकर राष्ट्रगान गाने के दौरान हमें भारत को दुनिया का नंबर वन राष्ट्र बनाने का प्रण करना है। हमें यह भी याद रखना है कि जब तक हर बच्चे को अच्छी शिक्षा, हर भारतवासी को अच्छा इलाज, हर घर को बिजली, गांव-गांव तक सड़क, हर बेरोजगार को रोजगार और हर महिला को सुरक्षा नहीं मिलेगी, तब तक भारत दुनिया का नंबर वन देश नहीं बन सकता। उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को शाम पांच बजे अपने हाथ में तिरंगा लेकर एक साथ राष्ट्रगान गाएं। इसके बाद उसी तिरंगे को गर्व के साथ अपने घर पर भी लगा लें।
विज्ञापन


तिरंगे का अपने स्तर पर भी इंतजाम करें
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शाम पांच बजे हर भारतवासी अपने हाथ में तिरंगा लेकर पूरी देशभक्ति के साथ राष्ट्रगान गाएगा। दिल्ली में इसके आयोजन के लिए बहुत बड़े स्तर पर लोगों को तिरंगे दिए जाएगे। इस सिलसिले जो लोग स्वयं तिरंगा ले सकते हैं, वह तिरंगे का इंतजाम कर लें। बच्चे पेंटिंग करके तिरंगा बना लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed