फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government cuts electricity surcharge

दिल्लीवालों को मिला नए साल का तोहफा : सरकार ने बिजली सरचार्ज में कटौती की, सभी उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

Sat, 28 Dec 2024 03:30 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 28 Dec 2024 03:30 AM IST
सार

सरकार ने बिजली बिलों पर लगे सरचार्ज को 65 से 40 फीसदी तक कम करने का फैसला लिया। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि सरकार ने हमेशा उपभोक्ताओं को अधिकतर बिजली दरों में बढ़ोतरी से बचाने को प्राथमिकता दी है।

विज्ञापन
Delhi government cuts electricity surcharge
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी - फोटो : X/AAP

विस्तार

दिल्ली के उपभोक्ताओं का नए साल में बिजली बिल कुछ कम आयेगा। दिल्ली सरकार ने नए साल का तोहफा देते हुए बिजली बिलों पर लगे सरचार्ज को 65 से 40 फीसदी तक कम करने का फैसला लिया। दिल्ली में पावर पर्चेज एडजस्टमेंट चार्ज (पीपीएसी) की दरें जो पहले बीआरपीएल के लिए 35.83 फीसदी, बीवाईपीएल के लिए 38.12 फीसदी और टीपीडीडीएल  के लिए 36.33 फीसदी थीं। उन्हें घटा कर क्रमशः 18.19 फीसदी, 13.63 फीसदी और 20.52 फीसदी  कर दिया। इसका सीधा फायदा बिजली बिलों में दिखेगा। 

विज्ञापन

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि सरकार ने हमेशा उपभोक्ताओं को अधिकतर बिजली दरों में बढ़ोतरी से बचाने को प्राथमिकता दी है, ताकि बिजली वितरण कंपनियां (डिस्कॉम्स) दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डीईआरसी) के निर्धारित नियमों का पालन करें। उन्होंने आरोप  लगाया कि पड़ोसी शहर नोएडा और गुरुग्राम में न केवल बिजली की दरें अधिक हैं, बल्कि गर्मी के मौसम में बार-बार बिजली कटौती भी होती है। वहीं दिल्ली में लोग 24 घंटे बिजली की आपूर्ति का आनंद लेते हैं और हमारी नीतियों के कारण कई मामलों में उनकी बिजली बिल भी शून्य होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीपीएसी (पावर पर्चेज एडजस्टमेंट चार्ज) एक अतिरिक्त शुल्क है जो बिजली बिलों में जोड़ा जाता है, ताकि बिजली खरीदने की लागत में आए बदलाव को कवर किया जा सके। यह बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम्स) को उन अतिरिक्त खर्चों को वसूलने में मदद करता है जो अचानक होने वाली घटनाओं जैसे ईंधन की कीमतों में उतार-चढ़ाव, ट्रांसमिशन चार्जेस, या मौसम और बाजार की परिस्थितियों के कारण होते हैं। 

विज्ञापन

दिसंबर 2024 तक मंजूर पीपीएसी दर 
बीआरपीएल: 35.83 फीसद
बीवाईपीएल: 38.12 फीसद
टीपीडीडीएल: 36.33 फीसद

30 अक्टूबर 2024 और 20 दिसंबर 2024 के आदेशों के अनुसार घटाकर हुई दर 
बीआरपीएल: 18.19 फीसद
बीवाईपीएल: 13.63 फीसद
टीपीडीडीएल: 20.52 फीसद

सरकार का दावा, इस कारण ज्यादा थे दर 
दिल्ली सरकार का दावा है कि इस साल भीषण गर्मी पड़ने के कारण दिल्ली में बिजली की मांग में काफी वृद्धि देखी गई। 24 घंटे बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए, डिस्कॉम ने प्रचलित बाजार दरों पर बिजली खरीदी, जिससे पीपीएसी में वृद्धि हुई।

इसके अतिरिक्त, अक्टूबर 2023 में केंद्र सरकार ने सभी थर्मल पावर प्लांट्स को घरेलू कोयले के साथ आयातित कोयले का मिश्रण जारी रखने का निर्देश दिया ताकि कोयले की आपूर्ति में कमी और बिजली की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके। 15 अक्टूबर 2024 के बाद, आयातित कोयले के मिश्रण की आवश्यकता को पूरी तरह से हटा दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप उत्पादन लागत में काफी कमी आई और उपभोक्ताओं के लिए बिजली बिल कम हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed