{"_id":"5d6ad4818ebc3e0157420906","slug":"delhi-government-campaign-start-from-today-against-dengue-and-chikungunya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डेंगू और चिकनगुनिया से निपटने का महाभियान आज, हर रविवार 10 मिनट घर की साफ-सफाई पर होगा जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू और चिकनगुनिया से निपटने का महाभियान आज, हर रविवार 10 मिनट घर की साफ-सफाई पर होगा जोर
Sun, 01 Sep 2019 01:41 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 01 Sep 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में डेंगू और चिकनगुनिया से निपटने के लिए दिल्ली सरकार का अभियान रविवार से शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत उनके सभी मंत्री, अधिकारी विधायक व पदाधिकारी 10 बजे 10 मिनट के लिए अपने घर की साफ-सफाई का निरीक्षण करेंगे। जरूरत पड़ने पर सफाई भी करेंगे। अभियान से दिल्ली के लोगों को भी जोड़ने कोशिश है। दिल्ली सरकार का मानना है कि इसके सहारे डेंगू और चिकनगुनिया से निपटने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने शनिवार को ट्वीट किया कि 10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट का महाअभियान शुरू हो रहा है। अपने परिवार को डेंगू से बचाने के लिए इसमें दिल्लीवालों का हिस्सा लेना बेहद जरूरी है। रविवार सुबह 10 बजे यदि किसी का कुछ और करने की योजना हो तो उसे रद्द कर लें। 10 बजे अपने घर की जांच कर लें। केजरीवाल ने आप कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह हर गली, मोहल्ले में घर-घर जाकर अभियान की जानकारी लोगों को दें। सभी कार्यकर्ता अपने घर की सुबह 10 बजे चेकिंग करें। पड़ोसी से जाकर पूछें कि उन्होंने अभियान मे कितनी शिद्दत से शिकरत की है।
विज्ञापन
एनआरसी पर आप की न्यूट्रल रहने की रणनीति
सौरभ भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश भाजपा बेशक दिल्ली में भी एनआरसी लागू करने की मांग कर रही है, लेकिन दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी की रणनीति इस मसले पर न्यूट्रल रहने की है। शनिवार को मीडिया से बात करते हुए पार्टी प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एनआरसी का मामला लॉ एंड आर्डर से संबंधित है। ऐसे में उपराज्यपाल को इसकी जानकारी देनी चाहिए। यह उपराज्यपाल का काम है, वही इस मामले में कुछ बता सकेंगे। सौरभ भारद्वाज ने तंज कसा कि कुछ काम उपराज्यपाल से भी करवाने चाहिए, वह भी वर्षों से तनख्वाह ले रहे हैं।
कांग्रेस पदाधिकारी आप में शामिल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में शनिवार को कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए। केजरीवाल ने कांग्रेस नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक भी मौजूद रहे। आप पदाधिकारियों का कहना है कि करावल नगर ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष सतीश दीक्षित, पूर्वांचल विंग के ब्लॉक अध्यक्ष आरपी गायक समेत दूसरे कई नेता आप में शामिल हुए।
कांग्रेस पदाधिकारी आप में शामिल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में शनिवार को कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए। केजरीवाल ने कांग्रेस नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक भी मौजूद रहे। आप पदाधिकारियों का कहना है कि करावल नगर ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष सतीश दीक्षित, पूर्वांचल विंग के ब्लॉक अध्यक्ष आरपी गायक समेत दूसरे कई नेता आप में शामिल हुए।