फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government arvind kejriwal will distribute ration in 421 schools ppe kits center

दिल्ली सरकार 421 स्कूलों में बांटेगी खाद्य पदार्थ, राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वालों को मिलेगा 5-5 किलो अनाज

Mon, 06 Apr 2020 09:45 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 06 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Delhi government arvind kejriwal will distribute ration in 421 schools ppe kits center
अरविंद केजरीवाल - फोटो : पीटीआई

राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वालों को दिल्ली सरकार मंगलवार से 421 स्कूलों में राशन बांटेगी। सरकार ने ऐसे करीब दस लाख लोगों को 5-5 किलोग्राम अनाज देने का फैसला किया है। साथ ही दावा किया कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त राशन का इंतजाम किया जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली के विधायकों, सांसदों व पार्षदों से अपील की है कि वे राशन वितरण केंद्रों पर सामाजिक दूरी का पालन कराना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में करीब 7 लाख लोगों को भोजन कराया जा रहा है। साथ ही, राशन कार्ड धारी करीब 71 लाख लोगों को सरकारी दुकानों से 7.5 किलोग्राम राशन देने की प्रक्रिया चल रही है। इसी कड़ी में मंगलवार से दिल्ली के 421 स्कूलों में ऐसे लोगों का राशन दिया जाएगा, जिनके पास राशन कार्ड नहीं हैं।
विज्ञापन


केजरीवाल के मुताबिक, दिल्ली सरकार ने इस मद में करीब 10 लाख लोगों को 5-5 किलो राशन देने का इंतजाम किया है। हर व्यक्ति को चार किलो गेहूं व एक किलो चावल मुफ्त दिया जाएगा। केजरीवाल ने दावा किया कि जरूरत पड़ने पर केंद्र से और ज्यादा राशन लिया जाएगा। इस मामले में केंद्र सरकार से पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने सभी विधायकों, सांसदों, पार्षदों से अपील की कि वितरण स्थल पर भीड़ नहीं लगनी चाहिए। भीड़ लग गई तो लॉकडाउन का सारा असर खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र से मिलीं 27 हजार पीपीई किट
केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार के पास पीपीई किट्स की कमी है। अब केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार को एक चिट्ठी भेजी है। इसमें सूचना दी गई है कि केंद्र ने दिल्ली के लिए 27 हजार पीपीई किट्स आवंटित की हैं। उन्होंने इनके एक-दो दिन में मिलने की उम्मीद जताई। डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए यह महत्वपूर्ण कदम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed