फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government approves 318 projects worth Rs 455 crore for villages

Delhi: दिल्ली सरकार ने गांवों के लिए 455 करोड़ की 318 परियोजनाओं को दी मंजूरी, गोपाल राय ने की बैठक

Thu, 25 Jul 2024 11:56 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 25 Jul 2024 11:56 PM IST
सार

विकास मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में गुरुवार को गांवों के विकास कार्यों को गति देने के लिए दिल्ली सचिवालय में विकास विभाग, एमसीडी और आईएंडएफसी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान गांवों के विकास से संबंधित 455 करोड़ की 318 परियोजनाओं को ग्राम विकास विभाग ने स्वीकृति दी है।

विज्ञापन
Delhi government approves 318 projects worth Rs 455 crore for villages
मंत्री गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार ने गांवों के विकास के लिए 455 करोड़ की 318 परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसके अलावा गांवों के विकास से जुड़े सभी संबंधित विभागों को एक सप्ताह में कार्यों को अमलीजामा पहनाने की कार्ययोजना की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। साथ ही, गांवों में चल रही विकास की योजनाओं और लंबित प्रस्तावों को जल्द पूरा करने को कहा।

विज्ञापन


विकास मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में गुरुवार को गांवों के विकास कार्यों को गति देने के लिए दिल्ली सचिवालय में विकास विभाग, एमसीडी और आईएंडएफसी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान गांवों के विकास से संबंधित 455 करोड़ की 318 परियोजनाओं को ग्राम विकास विभाग ने स्वीकृति दी है। इन योजनाओं में सड़कों, पार्कों, नालियों और बहुउद्देशीय सामुदायिक केंद्रों की स्थिति में सुधार करने संबंधी योजनाएं शामिल हैं। गोपाल राय ने कहा कि केजरीवाल सरकार शहरी क्षेत्रों की तरह ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed