फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government alleges that Haryana has reduced water supply since May this year

दिल्ली में पानी के लिए हाहाकार : मंत्री ने कहा- अब एक ही बार होगी सप्लाई, बर्बादी पर कटेगा चालान

Wed, 29 May 2024 03:20 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 29 May 2024 03:20 AM IST
सार

आतिशी ने बताया कि हमने पानी की कमी को पूरा करने के लिए बोरबेल को चलाने का समय दोगुना कर दिया। जो बोरबेल 6-7 घंटे चलते थे, अब वो 14 घंटे तक चलाए जा रहे हैं। वाटर टैंकर की संख्या भी बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
Delhi government alleges that Haryana has reduced water supply since May this year
दिल्ली में पानी की किल्लत - फोटो : एएनआई

विस्तार

गर्मी बढ़ने के साथ ही दिल्ली में जल संकट भी गहरा गया है। दिल्ली के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। इसे देखते हुए सरकार ने फैसला किया है कि जिन इलाकों में दिन में दो बार पानी आता है, वहां अब एक बार आएगा। बचे पानी को उन इलाकों में दिया जाएगा, जहां पानी नहीं आ रहा है। साथ में सरकार ने अपील की है कि दिल्लीवासी अपनी कारों को खुली पाइपों से न धोएं और टंकियों से पानी ओवर फ्लो होने बचाएं। पानी के दुरुपयोग पर पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। उधर, दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी का आरोप है कि हरियाणा सरकार ने एक मई से यमुना में पानी की सप्लाई कम कर दी है। इसके लिए सरकार अदालत का दरवाजा भी खटखटा सकती है।

विज्ञापन

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने बताया कि गर्मी के महीनों में यमुना में औसतन 674.5 फीट ही पानी बनाए रखना पड़ता है। बीते साल अप्रैल, मई और जून महीने में वजीराबाद में हमेशा यही जल स्तर बना भी रहा था। लेकिन इस साल एक मई से ही हरियाणा ने दिल्ली को अपने हिस्से का पानी देना कम कर दिया है और यमुना का जल स्तर लगातार गिर रहा है। एक मई को यमुना का जल स्तर 674.5 फीट था, जो 28 मई को 669.8 फीट पर आ गया है। इसी वजह से दिल्ली में जल संकट बढ़ गया है। इसको देखते हुए एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाटर टैंकर्स की संख्या बढ़ाई, एक बार सप्लाई
आतिशी ने बताया कि हमने पानी की कमी को पूरा करने के लिए बोरबेल को चलाने का समय दोगुना कर दिया। जो बोरबेल 6-7 घंटे चलते थे, अब वो 14 घंटे तक चलाए जा रहे हैं। वाटर टैंकर की संख्या भी बढ़ाई गई है। चूंकि यमुना नदी में पानी का स्तर लगातार घट रहा है, इसलिए हमें आज से कुछ और कदम उठाने पड़ रहे हैं। आज से दिल्ली के जिन हिस्सों में दिन में दो बार पानी की सप्लाई की जाती थी, उसको कम कर दिया गया है। अब इन इलाकों में दिन में एक ही बार पानी की सप्लाई दी जाएगी। दूसरी बार सप्लाई होने वाला पानी बचाकर उन इलाकों में भेजा जाएगा, जहां पर बिल्कुल पानी नहीं आ रहा है, जहां पर 15-20 मिनट पानी आ रहा है। सेकेंड टाइम के पानी को एकत्र करके ज्यादा प्रभावित इलाकों में उसकी आपूर्ति दी जाएगी।

विज्ञापन

स्थिति विकट, दिल्ली करे सहयोग
आतिशी ने आज हम दिल्ली के कुछ हिस्सों को बिल्कुल जीरो वाटर सप्लाई पर नहीं छोड़ सकते। उनकी अपील है कि पानी का इस्तेमाल तर्क संगत तरीके से करें। पानी को जरा भी बर्बाद न करें। अपनी गाड़ियों को खुली पाइप से न धोएं, कहीं पर पानी की सप्लाई का इस्तेमाल गाड़ियां धोने में न किया जाए। टंकियों से पानी ओवर फ्लो न हो। घर में हर दिन जितना संभव हो, बर्बाद होने से बचाएं। पानी का अच्छे से प्रबंधन करें। अगर पानी की बर्बादी नहीं रुकी तो चालान भी किया जा सकता है।

अदालत भी जा सकती है सरकार
आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार लगातार हरियाणा सरकार से बात कर रही है। फिर भी हरियाणा सरकार यमुना में पर्याप्त पानी नहीं छोड़ रही है। अगर अगले एक-दो दिन में पानी की सप्लाई में सुधार नहीं होता है तो हम कोर्ट का रुख करेंगे। सरकार सुप्रीम कोर्ट भी जाएगी। आतिशी ने बताया कि दिल्ली सरकार ने हिमाचल से 50 एमजीडी पानी लेने का एमओयू किया है। लेकिन हरियाणा ने अपर यमुना बोर्ड में इसे रोक दिया है।पानी की स्तर गिरने से रोजाना करीब 30-45 एमजीडी पानी का उत्पादन घट जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed