फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi goverment issued order for opening of medical colleges with social distancing and sop issued after lockdown 

दिल्ली में मेडिकल कॉलेजों को खोलने की मिली मंजूरी, शारीरिक दूरी का पालन जरूरी

Thu, 07 Jan 2021 05:13 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 07 Jan 2021 05:13 PM IST
विज्ञापन
Delhi goverment issued order for opening of medical colleges with social distancing and sop issued after lockdown 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

 राजधानी में कोरोना से बेहतर होते हालातों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले सभी मेडिकल कॉलेजों को खोलने की अनुमति दे दी है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विशेष सचिव एसएम अली ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन




आदेश के मुताबिक, सभी मेडिकल कॉलेजों को सामाजिक दूरी और कोविड से बचाव के सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। संस्थान एक चरणबद्ध तरीके से खोले जाएंगे। पहले चरण में एमबीबीएस और बीडीएस के पहले साल के बैच को इस रीके से बुलाया जाएगा, ताकि एक समय में ज्यादा भीड़ इकठ्ठी न हो।
विज्ञापन


कॉलेज दोबारा खुलने की तारीख से डेढ़ से 2 महीने के अंदर पढ़ाई और प्रैक्टिकल पूरे करा लिये जाएंगे। इसके बाद अंतिम वर्ष के छात्रों को कॉलेज आने की अनुमति दी जाएगी। अंतिम साल के छात्र सफलतापूर्वक ट्रेनिंग पूरी करने पर फाइनल ईयर एग्जाम के देने के लिए योग्य माने जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइनल ईयर की परीक्षा पास करने के बाद वो बतौर इंटर्न जॉइन कर सकते हैं। इसके बाद सेकेंड ईयर के एमबीबीएस और बीडीएस के छात्रों को कॉलेज दोबारा बुलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कोरोना के मद्देनजर लॉकडाउन के बाद भारत सरकार, दिल्ली सरकार की ओर से जारी सभी गाइडलाइन का पालन कराना अनिवार्य होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed