{"_id":"618a0afecdd112768a0ddd7c","slug":"delhi-global-business-model-competition-empresario-2022-begins","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: ग्लोबल बिजनेस मॉडल कॉम्पटीशन एम्प्रेसारियो 2022 का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: ग्लोबल बिजनेस मॉडल कॉम्पटीशन एम्प्रेसारियो 2022 का आगाज
Tue, 09 Nov 2021 11:15 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:15 AM IST
सार
सभी श्रेणियो में अव्वल प्रतिभागियों को मिलेगा 50 लाख पुरस्कर, अमर उजाला है कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर।
विज्ञापन
बिजनेस कारोबार
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईआईटी खड़गपुर के एंटरप्रेन्योरशिप सेल की ओर से ग्लोबल बिजनेस मॉडल कॉम्पटीशन 2022 का आगाज कर दिया गया है। इस कॉम्पटीशन में शामिल सभी श्रेणियों में अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप 50 लाख रुपये दिए जाएंगे। अमर उजाला इस कार्यक्रम में मीडिया पार्टनर है।
विज्ञापन
स्टार्टअप सेवाओं का लाभ भी उठा पाएंगे
इस प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों के पास भारत के बड़े वीसी फर्मों, निवेशकों, व्यापारिक विशेषज्ञों के सामने अपने विचारों को पेश करने का अवसर होगा। इसके अलावा वह विभिन्न संगठनों के साथ परामर्श और समर्थन के साथ एम्प्रेसारियो प्रतिभागी कानूनी सलाह, कराधान, सह कार्य स्थल, मानव संसाधन आवश्यकताओं, इनक्यूबेशन अवसरों जैसी स्टार्टअप सेवाओं का लाभ भी उठा पाएंगे। स्टार्टअप के वित्तीय और तकनीकी पहलुओं को भी जान सकें गे। सभी प्रतिभागयिों को अपनी प्रतिभा साबित करने और पुरस्कार घर लेकर जाने का समान अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
कुशलता साबित करने और पुरस्कार जीतने का सुनहरा अवसर
एंटरप्रेन्योरशिप प्रतियोगिताओं के कार्यकारी प्रमुख वैष्षव लेम्भे ने बताया कि प्रतिभागियों के पास अपनी कुशलता साबित करने और पुरस्कार जीतने का सुनहरा अवसर है। इस बार कोविड-19 के कारण प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की गई है। प्रतियोगिता को सहज बनाने के लिए सभी इंतजाम हैं। एम्प्रेसारियो के पहले दौर में प्रतिभागियों को अपने बिजनेस आइडिया के बारे में एक प्रश्नावली को पूरा करने और जमा करने के अवसर मिलेगा। इसमें शामिल होने के इच्छुक प्रतिभागी 15 नवम्बर से पहले पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए www.ecell-iitkgp.org/empresario पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन