फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi gets its first integrated nutrition center.

Delhi NCR News: स्टॉप डायरिया अभियान शुरू, मुफ्त मिलेंगे ओआरएस और जिंक की गोलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय से स्टॉप डायरिया अभियान 2026 की भी शुरुआत की। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग बच्चों और उनके अभिभावकों को ओआरएस के पैकेट और जिंक की गोलियां निशुल्क वितरित करेगा। इसका उद्देश्य बच्चों को डायरिया से बचाना है। स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य, पोषण और मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के प्रति दिल्ली सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। अभियान 31 जुलाई तक चलेगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्यकर्मियों और सामुदायिक स्वयंसेवकों से डायरिया की रोकथाम और उपचार संबंधी जानकारी हर परिवार तक पहुंचाने की अपील की। इसके तहत जन-जागरूकता, क्षमता निर्माण, घर-घर संपर्क तथा स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि हर बच्चा ऐसी बीमारियों से सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन

-------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली को मिला पहला इंटीग्रेटेड न्यूट्रिशन सेंटर
नई दिल्ली। ईस्ट पटेल नगर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल अस्पताल में दिल्ली का पहला मॉडल इंटीग्रेटेड न्यूट्रिशन सेंटर बनाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने इसका उद्घाटन किया। इसमें एलोपैथी, आयुष, होम्योपैथी, यूनानी एवं योग जैसी विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों को एकीकृत किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह केंद्र दिल्ली में पोषण सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक अभिनव पहल है। यह केंद्र बच्चों, गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण संबंधी चुनौतियों का सामना कर रहे परिवारों को समग्र स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य दिल्ली के प्रत्येक जिले में ऐसे केंद्र स्थापित करना है, ताकि एकीकृत स्वास्थ्य सेवाओं और पोषण सुविधाओं का लाभ सबको मिल सके। आयुष पद्धतियां रोगों की रोकथाम, स्वास्थ्य देखभाल, मानसिक स्वास्थ्य, चिकित्सीय हस्तक्षेप और समग्र स्वास्थ्य संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। दिल्ली सरकार ऐसा स्वास्थ्य तंत्र विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed