{"_id":"5f0b322600f233409b1e7909","slug":"delhi-gang-leader-arrested-for-looting-luxury-car-six-vehicles-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : लग्जरी कार पर हाथ साफ करने वाले गैंग का सरगना गिरफ्तार, छह आधुनिक गाड़ियां बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : लग्जरी कार पर हाथ साफ करने वाले गैंग का सरगना गिरफ्तार, छह आधुनिक गाड़ियां बरामद
Sun, 12 Jul 2020 09:24 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 12 Jul 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
साउथ ईस्ट दिल्ली जिला पुलिस ने गुजरात से जुड़े एक सेठ गैंग का पर्दाफाश किया है। फिलहाल पुलिस के हाथ अभी गैंग का सरगना हाथ लगा है, जिसकी पहचान तरुण नथानी (31) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर छह लग्जरी गाड़ियां बरामद की हैं। गैंग के सदस्य गुजरात समेत दिल्ली-एनसीआर में महंगी गाड़ियां चुराते थे। इसके बाद गाड़ी के नंबर को बदलकर बेच देते थे।
विज्ञापन
डीसीपी आरपी मीणा ने बताया कि 8 जुलाई को मदनपुर खादर मथुरा मार्ग पर शाम के वक्त चेकिंग हो रही थी। बदरपुर की ओर से आई फॉर्च्यूनर को देख पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय भगाने की कोशिश की। जहां पुलिस ने बैरिकेड लगा उसे रोकने में कामयाबी पाई। यह कार चोरी की थी।
विज्ञापन
आरोपी ने पूछताछ में बताया पहले वह सेकेंड हैंड कार का बिजनेस करता था। ज्यादा रुपये कमाने की लालच में वह कार चोरी करने लगा। चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए उसने सेठ नाम से गैैंग शुरू कर दिया, जिससे कई अपराधी जुड़ गए। इसके बाद वे दिल्ली-एनसीआर आकर लग्जरी गाडियां चुराने लगे, जिनके इंजन और चेसिस नंबर को बदलकर उन्हें गुजरात में बेच दिया करते थे। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर मुखर्जी नगर से चुराई गई इनोवा कार शुक्रवार को उसके गुजरात स्थित घर से बरामद की है। बाकी दिल्ली से चोरी हुई गाड़ियां गुजरात पुलिस ने अपने कब्जे में ले रखी है।
विज्ञापन